Homeआरा भोजपुरबिहियाशादी को लेकर परेशान चल रहे युवक ने की खुदकुशी, पंखे के...

शादी को लेकर परेशान चल रहे युवक ने की खुदकुशी, पंखे के कुंडी से लटका मिला शव

  • बिहिया स्थित पंचवटी नगर की शुक्रवार की सुबह की घटना
  • पसंद की लड़की से शादी नहीं होने से कुछ दिनों से डिप्रेशन में था युवक
  • शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Panchwati Nagar Bihiya news: खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के बिहिया की पंचवटी नगर निवासी एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार की सुबह कमरे में पंखे की कुंडी से लटका मिला। मृत युवक पचवटी नगर निवासी स्व. कपिल यादव का 19 वर्षीय पुत्र छोटेलाल कुमार था।

वह गुजरात के अहमदाबाद स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था। करीब एक माह पहले ही वह अपने गांव आया था। पसंद की लड़की से शादी नहीं होने के कारण डिप्रेशन में आकर युवक द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।

इधर, खुदकुशी की सूचना से पूरे मोहल्ले में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बड़े भाई हरेंद्र ने बताया कि एक माह पूर्व ही वह अहमदाबाद से वापस गांव लौटा था। गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह में मां उसे जगाने गयी, लेकिन उसने आवाज नहीं दी। खटखटाने पर कमरे का दरवाजा भी नहीं खोला। काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकाला, तो उसने खिड़की से झांक कर देखा। तब वह पंखे के कुंडी पर लटक रहा था। उसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे पंखे के कुंडी से नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गयी।

Panchwati Nagar Bihiya news: दूसरी जाति की लड़की होने के कारण शादी को राजी नहीं था परिवार

बड़े भाई हरेंद्र कुमार के अनुसार छोटे लाल मुगलसराय की एक लड़की से बातचीत करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की दूसरी जाति की थी। उस कारण घर के लोग शादी को राजी नहीं थे। उसे लेकर कुछ दिन पहले घर में विवाद भी हुआ था। उसके बाद से वह काफी डिस्टर्ब रहने लगा था।‌ अक्सर कहा करता था कि कुछ समझ नहीं आ रहा है। दिमाग भी काम नहीं कर रहा है।

हालांकि हरेंद्र कुमार के अनुसार यह क्लीयर नहीं हो सका है कि छोटे लाल ने फांसी क्यों लगायी? पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि युवक चार भाई और एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां देवांती देवी, भाई सनोज कुमार, सुरेश कुमार, हरेंद्र कुमार और बहन है। मां देवांती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular