Homeआरा भोजपुरपीरोअनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत पांच को मारी टक्कर

अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत पांच को मारी टक्कर

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो थाना के समीप गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी।

Piro Headline: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो थाना के समीप गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी।

  • हाइलाइट्स: Piro Headline
    • जख्मियों में दो का सदर एवं तीन का निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पीरो थाना क्षेत्र के पीरो थाना के समीप गुरुवार की देर शाम घटी घटना

आरा/पीरो: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो थाना के समीप गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी। जिससे सभी जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने का के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि जख्मियों में दो का आरा सदर एवं तीन का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में पीरो थाना क्षेत्र के पीरो गांव निवासी फकीरचंद मिश्रा के दो पुत्र सूरजभान मिश्रा उर्फ सूजी मिश्रा, विजय मिश्रा व पटना जिले के पटना भुरकुंडा निवासी अनीष कुमार सिंह, उनकी पत्नी चंचला देवी एवं दुधमुहां पुत्री राचवी है।

बताया जाता है कि पीरो थाना के समीप सगे भाई सूरजभान मिश्रा उर्फ सूजी मिश्रा व विजय मिश्रा सड़क किनारे खड़े थे। जबकि अनीश कुमार सिंह उनकी पत्नी चंचला देवी अपनी दुधमुहां पुत्री राचवी को लेकर सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कार ने पांचो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सभी जख्मी हो गए।

जख्मी सगे भाई सूरजभान मिश्रा और सुरजभान मिश्रा उर्फ सूजी मिश्रा व विजय मिश्रा का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जबकि पटना निवासी अनीश कुमार सिंह, उनकी पत्नी चंचला देवी एवं दुधमुहां पुत्री राचवी कुमारी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular