Homeचर्चित न्यूजप्रेम प्रसंग में फरार विवाहिता को प्रेमी समेत पुलिस ने किया बरामद

प्रेम प्रसंग में फरार विवाहिता को प्रेमी समेत पुलिस ने किया बरामद

आरा।बिहिया। प्रेम प्रसंग में भभुआ से फरार हुई विवाहिता को भभुआ पुलिस ने बिहिया पुलिस के सहयोग से उसके प्रेमी सहित शुक्रवार की शाम बिहिया नगर के एक मकान में छापेमारी कर बरामद कर लिया. भभुआ पुलिस दोनों प्रेमी युगल को अपने साथ लेकर भभुआ चली गयी.

घुस लेना देना दोनों अपराध है पांच लाख का आरोप साबित करें मुख्यपार्षद- भोला खां

जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल शाहपुर के है। शाहपुर की रहने वाली युवती का शाहपुर नगर के हीं कन्हैया पाण्डेय के पुत्र सुमीत पाण्डेय के साथ प्रेम प्रसंग था. इसी बीच युवती की शादी भभुआ में हो गयी जिसकी एक बेटी भी है.

इस बीच प्रेम प्रसंग में विगत लगभग तीन माह पूर्व विवाहिता अपने प्रेमी समेत घर से फरार हो गयी जिसको लेकर परिजनों द्वारा भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. दोनों प्रेमी युगल तीन माह से बिहिया में हीं किराये का मकान लेकर पति-पत्नी की तरह रह रहे थे.

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर छानबीन करते हुए भभुआ पुलिस बिहिया पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को बरामद करते हुए अपने साथ लेकर चली गयी.

भोजपुर में 29 पुलिस कर्मियों का तबादला-पुलिस लाइन से भेजे गये थाना सहित अन्य कार्यालय

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular