Homeखेलभोजपुर की बेटी ने जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत

भोजपुर की बेटी ने जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत

Pooja Rai ने बिहार के लिए रजत पदक पर लगाया निशाना

खबरे आपकी जुनियर नेशनल तीरंदाजी इण्डियन राउंड प्रतियोगिता में भोजपुर की बेटी Pooja Rai पूजा कुमारी राय ने जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता देहरादून में बिहार के लिए रजत पदक पर निशाना साधा। अमिर चन्द्र आवासीय उच्च विद्यालय आरा की छात्रा 16 वर्षीया पूजा राय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में तीरंदाजी कोच नीरज कुमार सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त की है।

jay kumar

भोजपुर के ध्रुवनाथ राय की बेटी हैं पूजा कुमारी राय

Pooja Rai ने पहले मैच में महाराष्ट्रा को 2-6 से हराया, दुसरा मैच हरियाणा को 4-6, सेमीफाइनल मैच में मनीपुर को 3-6 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उतर प्रदेश से कडा मुकाबला में 6-5 से पराजित हुई। पूजा राय आरा के ध्रुवनाथ राय एवं सीमा देवी की पुत्री है। वह तीन बहन एवं एक भाई है। वे भी तीरंदाजी के गुर सिखते है। प्रतियोगिता में पूजा की बड़ी बहन नेहा राय ने भी हिस्सा लिया है। भाई धीरज कुमार राय अंडर 14 स्कुली गेम्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता हैं।

पढ़े :- शतरंज खेलने से नही होती है मानसिक बीमारी-डाॅ. केएन सिन्हा

पूजा कुमारी राय के जीत की खबर सुनते ही बिहार राज्य तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अरुण सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, चन्दन सिंह, जय प्रकाश सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से संजीव सिंह, नरेन्द्र, अरविंद पाण्डेय, पूजा कुमारी, कुमार मंगलम, अमरनाथ मेहरवाल, विजेन्द्र सिंह ने बधाई दी। देहरादून में आयोजित जूनियर नेशनल कम्पाउन्ड राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सानिध्य कुमार और सत्यम आंनद बिहार तीरंदाजी टीम से देहरादून के लिए रवाना हुए।

Puja Rai-silver medal
भोजपुर की बेटी पूजा ने जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत

पढ़े :- फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular