Homeराजनीतडिप्टी सीएम के हाथों सम्मानित हुए प्रेम पंकज उर्फ ललन

डिप्टी सीएम के हाथों सम्मानित हुए प्रेम पंकज उर्फ ललन

honored by deputy CM-कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने को लेकर दिया गया सम्मान

भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

खबरे आपकी honored by deputy CM भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में शुक्रवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह सम्मान समारोह संपन्न हुआ। उद्घाटन भाजपा नेता और भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की। समापन सत्र में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने को लेकर पूरे बिहार में भाजपा से जुडे़ चार व्यावसायियो को सम्मानित किया गया। इनमें भोजपुर जिला व्यावसाय प्रकोष्ठ के संयोजक सह कैट जिला शाखा के अध्यक्ष प्रेम पंकज (ललन जी) शामिल थे।

  • केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं सुबे के स्वास्थ्य मंत्री ने भी किया सम्मानित

honored by deputy CM डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने प्रेम पंकज उर्फ ललन जी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उन्हें अंगवस्त्र तथा सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने व्यवसायियों से जरूरतमंदों को मदद करने का आह्वान किया था, जिसके बाद भाजपा से जुड़े व्यवसायियों ने गरीब-गुरबा व जरुरतमंदों की मदद करने का बीड़ा उठाया। आज इन्हीं सक्रिय लोगों की मदद से भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी बनी हुई है।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने कोरोना काल में सैकडो गरीब परिवारो को एक पैकेट में 20 दिनों का राशन प्रदान किया। ऐसे में किसी भी गरीब को भोजन के लिए घर से बाहर नहीं भटकना पड़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता तथा संचालन प्रदेश सह संयोजक डॉ. शशि शेखर झा ने की।

फोन पर पत्नी से बातचीत के बाद पति ने किया विषपान

कार्यक्रम में केंद्रीय पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, भाजपा के संगठन मंत्री नागेंद्र जी, सह संगठन मंत्री शिव नारायण महतो, भाजपा भोजपुर जिला व्यावसाय प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सोनू कुमार, संजीव पांडेय, संदीप कुमार, आजाद श्रीवास्तव उपस्थित थे। प्रेम पंकज के सम्मानित होने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं एवं कैट से जुड़े व्यवसायियों ने उन्हें बधाइयां दी है।

बधाई देने वालों में कैट के उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण दास, राहुल बदलानी, उमेश बेरिया, सचिव डॉ. आदित्य विजय जैन, संयुक्त सचिव विष्णु कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यकारिणी समिति सदस्य के रुप में शंभूनाथ प्रसाद, मनोज गुप्ता, डॉ. हर्षित विजय जैन, पंकज कुमार प्रभाकर, आदेश कुमार जैन, जितेंद्र ब्याहुत, पवन जयसवाल है।

गुरुजी ने लकड़ी के डंडे से की प्रधानाध्यापक की पिटाई, पड़े कई टांके

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular