Homeस्वास्थ्यcovid-19भोजपुर में शुरु हुआ कोरोना वैक्सीन का ट्रायल रन

भोजपुर में शुरु हुआ कोरोना वैक्सीन का ट्रायल रन

Vaccination started in Bhojpur – डीएम रोशन कुशवाहा ने सदर अस्पताल जाकर ट्रायल रन की समीक्षा की

खबरे आपकी Vaccination started in Bhojpur आरा। भोजपुर जिले में शुक्रवार को तीन अलग-अलग अस्पतालों में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का ट्रायल रन हुआ। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियो पर ट्रायल रन का डेमो किया गया। कोरोना वैक्सीन के लिए आरा के सदर अस्पताल में ट्रायल रन किया गया। इसको लेकर सदर अस्पताल समेत तीन जगह पर तैयारी की गई है। 25 लोगों पर सांकेतिक ट्रायल किया गया है। ट्रायल रन को लेकर भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा खुद ट्रायल रन की समीक्षा करने सदर अस्पताल पहुचे और अस्पताल के कर्मियो से एक-एककर पूरे ट्रायल रन कि जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि आज पूरे देश मे कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल रन का डेमो किया जा रहा है। इसी कडी में आज सदर अस्पताल में कुल 25 लोगो के ट्रायल की व्यवस्था की गई है। आरा, कोइलवर और जगदीशपुर में ट्रायल की व्यवस्था की गई है। आज ट्रायल के दौरान रिहल्सल किया जाएगा कि कैसे-कैसे लोग आएंगे? कैसे उनका वेरिफिकेशन होगा? कैसे उनको वैक्सीन दिया जाएगा? कैसे उनको ऑब्जेर्वेसन में रखा जाएगा? इसको लेकर हमारी सारी तैयारियां पूरी है। जैसे ही हमे वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा। हमारा पुरा तंत्र इसमें लग जाएगा।

फोन पर पत्नी से बातचीत के बाद पति ने किया विषपान

एक दिन में कितने लोगों को वैक्सीन दी जायेगी? इस बारे में रौशन कुशवाहा ने बताया जैसे ही वैक्सीन आएगी, तब पता चलेगा। अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वैक्सीन आने पर ही पता चल पायेगा की एक दिन में कितनी साइट्स चलेंगी। पहले चरण में भोजपुर जिले में फ्रंट लाइन वर्कर्स को ट्रायल वैक्सीन दिया जाएगा। जिसमे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस के जवान और जिला प्रशासन के कर्मियों और पदाधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीन दिया जाएगा।

Vaccination started in Bhojpur इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एलपी झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, डीएएम रंजीत कुमार, सदर अस्पताल के प्रबंधक कौशल दुबे, रामाकांत सिन्हा एवं अजय कुमार मौजूद रहें।

डीएम के आदेश पर पूर्व विधायक ने जमा करायी थी बंदूक

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular