HomeNewsएक-दूसरे के साथ अलिंगन करते शाहपुर में जोड़ा सांप नृत्य का दुर्लभ...

एक-दूसरे के साथ अलिंगन करते शाहपुर में जोड़ा सांप नृत्य का दुर्लभ नजारा

Snakes dancing Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 में एनएच-922 पुल के समीप, बनाही जाने वाली सड़क किनारे दो सांपों को एक-दूसरे के साथ अलिंगन करते देखा गया।

  • हाइलाइट: Snakes dancing Shahpur
  • शाहपुर की बनाही सड़क में दिखा अजीब नजारा
  • नृत्य जैसी मुद्रा में अलिंगन करते दिखाई दिया सांपों का जोड़ा
  • लोगों ने मोबाइल कैमरों में कैद किया सांप का वीडियो

आरा। प्रकृति की अद्भुत दुनिया में सांपों का मिलन सबसे दुर्लभ और विस्मयकारी दृश्यों में से एक माना जाता है। अक्सर वसंत या मानसून के दौरान, जब मौसम में बदलाव आता है, तो नर सांप मादा की गंध का पीछा करते हुए उसके करीब पहुंचते हैं। इस दौरान वे एक-दूसरे के शरीर से लिपटकर एक नृत्य जैसी मुद्रा का निर्माण करते हैं, जो दर्शकों के लिए एक कौतूहल का विषय होता है।

Snakes dancing Shahpur : सांपों को अलिंगन करते देखा गया

गुरुवार के दिन बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र में इसी प्रकार का एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 में एनएच-922 पुल के समीप, बनाही जाने वाली सड़क किनारे दो सांपों को एक-दूसरे के साथ अलिंगन करते देखा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और कई लोगों ने इस प्राकृतिक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में हुई हल्की बारिश और मौसम में आए बदलाव के बाद यह अनोखा दृश्य दिखाई दिया। पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह के खेत के पास स्थित नई बोरिंग के समीप करीब डेढ़ घंटे तक सांपों का यह मिलन चलता रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि सांप आमतौर पर शांत और एकांत स्थानों पर ही अपना प्रजनन करते हैं, जहां मानवीय हलचल कम हो।

पूर्व उपाध्यक्ष ने इस घटना पर स्पष्ट करते हुए बताया कि ये सांप धमना (धामिन) प्रजाति के हैं। धामिन सांप अत्यधिक जहरीले नहीं होते हैं। सामान्यतः सांप ठंड के मौसम में अपने बिलों के भीतर जमीन के अंदर रहते हैं, लेकिन जैसे ही गर्मी का आगमन होता है, वे बाहर निकलना शुरू कर देते हैं। सांपों का यह मिलन न केवल प्रकृति की जीवंतता को दर्शाता है, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन का भी प्रतीक है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular