Saturday, June 7, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरगड़हनीमाचिस मांगने के विवाद में युवक की हत्या में वांछित दो आरोपितों...

माचिस मांगने के विवाद में युवक की हत्या में वांछित दो आरोपितों का सरेंडर

गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की रात हुई थी घटना

Ratnadh double murder case: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की रात सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने के विवाद में युवक की हत्या के वांछित दोनों आरोपितों ने सरेंडर कर दिया।

  • रतनाढ़ दोहरे हत्याकांड:Ratnadh double murder case
    • पुलिस की दबिश के कारण दोनों आरोपितों ने शुक्रवार को कोर्ट में किया समर्पण
    • गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की रात हुई थी घटना
    • सिगरेट पीने को माचिस मांगने के विवाद में दो पक्षों की फायरिंग में गयी थी दो लोगों की जान

आरा,बिहार। भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की रात सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने के विवाद में युवक की हत्या के वांछित दोनों आरोपितों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के कारण शुक्रवार को दोनों आरोपितों ने आरा कोर्ट में समर्पण कर दिया।

इनमें रतनाढ़ गांव निवासी आदित्य कुमार और प्रशांत कुमार शामिल हैं। दोनों पर रतनाढ़ गांव ही चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल की गोली मार कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस पूछताछ के लिए दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

बताया जा रहा है कि पुलिस हत्या के मुख्य कारण और हथियार के बारे में जानकारी लेने के लिए पूछताछ कर सकती है। एसपी राज की ओर से आरोपितों के सरेंडर करने की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस की दबिश और छापेमारी के कारण दोनों आरोपितों द्वारा कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया।

बताते चलें कि मंगलवार की रात रतनाढ़ गांव में सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी। उसमें दोनों पक्षों के दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई थी। एक पक्ष के चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल और दूसरे पक्ष के मो. सोनू की जान गई थी।

उस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। मो. सोनू के पिता द्वारा से उसी गांव के विष्णु साह, जबकि चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल के भाई की ओर से आदित्य कुमार और प्रशांत कुमार को नामजद किया गया था। पुलिस ने घटना के बाद ही विष्णु साह को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से देसी कट्टा भी बरामद किया गया था।

हालांकि दूसरे पक्ष के आदित्य कुमार और प्रशांत कुमार फरार चल रहे थे। उसे लेकर एसपी द्वारा गठित विशेष टीम की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसे देखते हुए दोनों आरोपितों द्वारा कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular