Homeबिहारआरा भोजपुररामलीला के रावण की सड़क हादसे में मौत

रामलीला के रावण की सड़क हादसे में मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सलथर गांव के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक (Ravan) की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सुतहट्टी मोहल्ला वार्ड नंबर-12 निवासी स्व. मों. मुस्लिम का 33 वर्षीय पुत्र मो.मुस्ताक है। वह पटना में रहकर प्राइवेट जॉब करता था तथा जगदीशपुर में प्रतिवर्ष होने वाले रामलीला में रावण (Ravan) का किरदार करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज शाम वह बाइक से पटना से वापस अपने घर जगदीशपुर जा रहा था। इसी बीच सलथर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे गांव के कुछ युवको ने शव को पडे़ देखा। तब इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व तीन बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जाप के राष्ट्रीय महासचिव सह संगठन प्रभारी भाई दिनेश ने घटना पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

पढ़े :- गोल्डन कार्ड बनाने के बाद 5 लाख तक का होगा नि:शुल्क इलाज

पढ़े :- नकल तैयार करने को लेकर परीक्षार्थी हुए थे लेट, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular