Homeबिहारआरा भोजपुरमुखिया प्रत्याशी रेखा पंडित ने गाजे- बाजे के साथ किया नामांकन

मुखिया प्रत्याशी रेखा पंडित ने गाजे- बाजे के साथ किया नामांकन

Rekha Pandit-बडहरा के पूर्वी गुंडी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी हैं रेखा पंडित

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के पूर्वी गुंडी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रेखा पंडित ने गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ नामांकन किया। नामांकन जुलूस में काफी संख्या में वाहन शामिल हुए। वही निवर्तमान मुखिया रेखा पंडित ने कहा कि अगर मैं दुबारा जीत जाती हूं, तो मेरी सबसे पहली प्राथमिकता होगी के हमारे गांव में सरकारी अस्पताल एवं बच्चों का खेल का मैदान नहीं है। उसे मैं बनाऊंगी। इसके साथ ही अब तक मैने जितना भी अपने पंचायत विकास किया है। उसमें जो भी कमियां रह गई है। उन कमियों को दूर करने का प्रयास करूंगी। जो भी कार्य छूटे हुए हैं, उन्हें पुरा किया जाएगा।

पढ़ें:- ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुंह) के कैंसर से कैसे बचें?

पढ़ें:- मुखिया के बॉडीगार्ड के पास से तीन पिस्टल, मैगजीन और 35 गोलियां बरामद

Rekha Pandit के नामांकन जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल

Rekha Pandit
Rekha Pandit

नामांकन जुलूस में मुखिया पति आनंद गोपाल पंडित, विजेंद्र यादव, उपेंद्र सिंह, मनोज सिंह, बूटा सिंह उर्फ राज कुमार, वीर बहादुर सिंह, रामचंद्र सिंह, भरत सिंह, महेंद्र सिंह, राजकुमार प्रसाद केसरी, दिनेश राय, सुनील राय, फूला देवी, रेखा देवी, गीता देवी, अनु देवी, हेमंती देवी, सोनू सिंह, मिथिलेश पंडित, विशाल सिंह, सुमित सिंह, राम बिहारी कुशवाहा सहित कई लोग शामिल थे।

पढ़ें:- परिजनों ने कबूला गुनाह, बोले: फोटो भेज राजेश ने तुड़वा दी थी शादी,जेल गयी कातिल प्रेमिका 

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular