HomeNewsबिहारसर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी- जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी- जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

live snake-परिजन जिंदा सांप को बोतल में बंद कर पहुंचे सदर अस्पताल

विषैले सांप के डंसने से महिला की हालत बिगड़ी

नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला मुहल्ले में बुधवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला मोहल्ले में बुधवार की सुबह विषैले सांप ने एक महिला को डंस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। उक्त महिला के परिजन सांप को जिंदा पकड़ और बोतल में बंद कर दिया। इसके बाद उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। 

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

live snake-जानकारी के अनुसार उक्त महिला नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला निवासी कलक्टर चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी है। उक्त महिला के परिजन ने बताया कि आज सुबह वह घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी एक कोने में छिपे विषैले सांप ने डंस लिया। सांप के काटने पर महिला ने हो हल्ला कर सांप के काटने और घर में होने की खबर परिजनों को दी। घर में मची अफरा-तफरी के बीच परिजनों ने सूझ-बुझ से सांप को पकड़ एक बोतल में कैद कर दिया। महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। महिला के परिजन बोतल में बंद सांप को भी लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular