Homeभोजपुरबड़हाराराजद का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित, मजबूत बूथ कमिटी पर चर्चा

राजद का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित, मजबूत बूथ कमिटी पर चर्चा

भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा के केशोपुर गांव में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व विधायक सरोज यादव के आवास पर हुई।

RJD meeting in Keshopur : भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा के केशोपुर गांव में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व विधायक सरोज यादव के आवास पर हुई।

  • हाइलाइट : RJD meeting in Keshopur
    • पूर्व विधायक ने सभी राजद कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया

आरा/बड़हरा: भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा के केशोपुर गांव में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व विधायक सरोज यादव के आवास पर हुई। मजबूत बूथ कमिटी गठन को लेकर पूर्व विधायक सरोज यादव के आवास पर आयोजित इस बैठक सह सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद पासवान ने की और संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रभु यादव ने किया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

सम्मान समारोह बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक सरोज यादव के द्वारा सम्मानित किया गया। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत से ही संगठन की नींव मजबूत होती है।

पूर्व विधायक ने कहा कि पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अनु. जाति, अल्पसंख्यक व गरीब सर्वण लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहा हूं और आगे भी रहूंगा। पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। वहीं पार्टी की मजबूती के लिए बड़हरा विद्यानसभा के सभी बूथों पर नये बूथ कमिटी का गठन कर मजबूत कार्यकर्ताओं को जोड़‌ने की बात कही।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष आरती देवी, मुखिया प्रतिनिधि परमा यादव, मटुकपुर के मुखिया विजय राम, बड़हरा के मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, दुर्गा पासवान, पूर्वी बबुरा के पूर्व मुखिया विजय यादव, वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र बिंद, जयराम यादव, सरपंच मो शमीम, मो फिरोज, मो अली इमाम, अजीत यादव व गुड्डू यादव समेत अन्य मौजूद थे।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular