HomeNewsपूर्व के विवाद में दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग को मारी गोली

पूर्व के विवाद में दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग को मारी गोली

Sahar Ekwari-सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में फायरिंग शुरू कर की वारदात

आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी (Sahar Ekwari) गांव में गुरुवार की शाम दरवाजे पर बैठे एक बुजुर्ग को गोली मार दी गयी। इसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गये। बुजुर्ग के दाहिने पैर व हाथ में गोली लगी है। उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी एकवारी गांव निवासी 60 वर्षीय फौजदार सिंह हैं।

गांव के दस लोगों के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

इस संबंध में जख्मी के बयान पर (Sahar Ekwari) गांव के ही दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। जख्मी फौजदार सिंह के अनुसार करीब एट माह पूर्व उनके चाचा का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उसको लेकर विवाद चला रहा था। इस बीच गुरुवार की शाम वह अपने चाचा शिव नारायण सिंह के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी सभी आरोपित दरवाजे पर आ धमके और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें हाथ व पैर में गोली मार दी गयी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिये सहार पीएचसी ले जाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनिंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच गये और मामले की छानबीन में शुरू कर दी गयी।

महंत की हत्या व डकैती में सात साल से फरार चल रहे दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

मोदी सरकार ने लेह लद्दाख से अरुणाचल तक बिजली पहुंचाने का किया काम-आरके सिंह

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular