Homeबिहारआरा भोजपुरसंदेहास्पद स्थिति में आभूषण दुकानदार की मौत

संदेहास्पद स्थिति में आभूषण दुकानदार की मौत

Saheb Tola jewelery shopkeeper : नशीले पदार्थ खाने से मौत होने की जताई जा रही आशंका

खबरे आपकी आरा: बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला गांव निवासी आभूषण दुकानदार (Saheb Tola jewelery shopkeeper) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसने पटना के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक साहेब टोला गांव निवासी लालजी सोनार का 35 वर्षीय पुत्र सुनील सोनार है। मृतक के पिता ने बताया उसका शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहियां बाजार में आभूषण दुकान है। मंगलवार की शाम वह अपना दुकान बंद करके बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए बिहिया के निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जहां बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों द्वारा नशीले पदार्थ खिलाने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक दो भाई व दो बहन में बड़ा था। मृतक के परिवार में मां विमला देवी, पत्नी सुनीता देवी, तीन पुत्री मुस्कान, खुशबू व नेहा एवं एक पुत्र अंकित है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

Prof. Kamalanand Singh 1956 में नेशनल अवार्ड से हुए थे सम्मानित

चार लड़कों पर रेप करने और बंधक बनाये जाने का लगा आरोप

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular