HomeNewsआरा में आग से झुलसी महिला की मौत-घर में कोहराम

आरा में आग से झुलसी महिला की मौत-घर में कोहराम

  • तीयर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में शनिवार की दोपहर घटी घटना
  • इलाज के दौरान रविवार की रात सदर अस्पताल में तोड़ा दम
  • गैस चूल्हे पर चाय बनाने के दौरान हुआ था हादसा

आरा। भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में आग से झुलसी महिला की मौत हो गई। रविवार की रात इलाज के दौरान उसने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका सिकरिया गांव निवासी नागेंद्र चौबे की 46 वर्षीया पत्नी विभा देवी है।

ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति ठप करने को लेकर आपस मे दो पक्ष भिड़े- फायरिंग

सिकरिया गांव – गैस चूल्हे पर चाय बनाने के दौरान हुआ था हादसा

बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर वह अपने घर में गैस चूल्हा पर चाय बना रही थी। उसी दौरान वह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए गांव के ही एक निजी क्लीनिक में ले गए थे।लेकिन हालत में कोई सुधार नही होने के कारण उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था।

आरा शहर में 22, आरा ग्रामीण में 2, सहार में 1, उदवन्तनगर में 2 पाॅजिटिव मरीज मिले

इलाज के दौरान रविवार की रात सदर अस्पताल में तोड़ा दम

हालांकि परिजन उनका इलाज सदर अस्पताल में ही करा रहे थे। जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को गांव लेते गए। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है।

हमले व मारपीट में कंपनी की सुरक्षा में लगे दो होमगार्ड जवान जख्मी, चार वाहन क्षतिग्रस्त

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular