Saturday, May 10, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsनाराज उपमुख्य पार्षद सशक्त स्थायी समिति की बैठक में नहीं पहुंची

नाराज उपमुख्य पार्षद सशक्त स्थायी समिति की बैठक में नहीं पहुंची

शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार को नगर सभागार में आयोजित की गई। उप मुख्य पार्षद को छोड़कर सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

Standing Committee meeting: शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार को नगर सभागार में आयोजित की गई। उप मुख्य पार्षद को छोड़कर सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

  • हाइलाइट्स: Standing Committee meeting
    • कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में बैठक होने पर उपमुख्य पार्षद नाराज

आरा: शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार को नगर सभागार में आयोजित की गई। पहले की तमाम बैठकों की तरह शुक्रवार को आयोजित बैठक भी समय के साथ शुरु हुई। बैठक में उप मुख्य पार्षद को छोड़कर सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। हलाकी जुमा को लेकर वार्ड -02 के पार्षद मो. शाहिद अनवर उर्फ सगीर शाह काफी देर से बैठक में पहुंचे।

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू

उप मुख्य पार्षद झुनीया देवी ने सशक्त समिति के बैठक कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उनके द्वारा किसी भी प्रस्ताव को संपुष्ट नहीं करने की बात बताई गई। उन्होंने कहा कि उनके लिखित जबाब को लेने से इनकार किया गया जिससे नाराज होकर उन्होंने बैठक में नहीं जाने का फैसला किया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

उप मुख्य पार्षद झुनीया देवी ने कहा की बैठक में विकास की बातें होनी चाहिए लेकिन वहां सिर्फ अनर्गल बातें होती है। जो उचित नहीं है। सच कहा जाए तो सशक्त कमेटी की बैठक अब तक सिर्फ औपचारिकता ही साबित हुई है। हर बार पिछली बैठक की संपुष्टि। लेकिन काम सिफर।

हूबहू कार्यवाही पंजी पढ़ें: दिनांक 18/10/2024 की बैठक में प्रस्ताव संख्या-05:- अन्यान्य

(1) वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी द्वारा सदन को बताया गया कि नक्शा संबंधित कार्य बहुत विलंब गति से हो रहा है। सदन में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा एक सुर में निर्णय लिया गया कि नक्शा संबंधित कार्य नगर प्रबंधक को दिया जाता है। इस निर्णय को सर्वसम्मति से पारित किया जाता है।

(2) वार्ड पार्षद देवन्ती देवी ने सदन को बताया कि बरसात में टूकड़ा एवं मिट्टी भराई कार्य, नाला उड़ाही कार्य, चापाकल बनाई कार्य का भुगतान कराया जाए तभी सदन में उपस्थित सभी सदस्यो ने बताया कि कनीय अभियंता स्टीमेट बनाकर यथाशीघ्र भुगतान करवाने की प्रशासनिक स्वीकृति दी जाती है।

(3) वार्ड पार्षद शाहिद अनवर द्वारा बताया गया कि नगर में कर संग्राहक नहीं रहने से नगर की राजस्व में वृद्धि न के बराबर है तभी मुख्य पार्षद द्वारा बताया गया कि कर संग्रहक की वसूली करने के लिए निम्न को रखा जाता है।

(1) सुनील चौबे

(2) विनोद कुमार

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!