Friday, May 9, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsजन्मे कन्हाई, नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…

जन्मे कन्हाई, नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…

Janmashtami: आधी रात में जब घड़ी की तीनों सुइयां एक साथ हुईं तो भगवान श्रीकृष्ण की किलकारी गूंज उठी। ढोल-थाप के गूंज के साथ ही घंटे और घड़ियाल बज उठे।

Janmashtami: आधी रात में जब घड़ी की तीनों सुइयां एक साथ हुईं तो भगवान श्रीकृष्ण की किलकारी गूंज उठी। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…ढोल-थाप के गूंज के साथ ही घंटे और घड़ियाल बज उठे।

  • हाइलाइट : Janmashtami
    • नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…
    • हर वर्ष शाहपुर नगर पंचायत में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है

आरा/शाहपुर:आधी रात में जब घड़ी की तीनों सुइयां एक साथ हुईं तो भगवान श्रीकृष्ण की किलकारी गूंज उठी। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… ढोल-थाप के गूंज के साथ ही घंटे और घड़ियाल बज उठे। शहद, घी, दही, दूध आदि से कान्हा की मूर्ति को स्नान कराया गया। शाहपुर नगर पंचायत के पूजा पंडाल में जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंजने लगे।

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू

इस अवसर पर भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए। इस दौरान छोटे बच्चे भी अपने परिजनों के साथ कृष्ण और राधा की पोशाक पहन पंडाल में घूमते दिखे। सोमवार को लोगों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा और विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। आधी रात कान्हा के जन्म का पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इस दौरान शाहपुर के पूजा पंडाल में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। देर रात श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाकर व्रत खोला। 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पंडाल परिसर बधाई गीत से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। सबसे पहले आचार्य शिवशंकर तिवारी द्वारा भगवान का विशेष महाअभिषेक किया गया। पंडाल में भक्त हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण, हरे-हरे धुन पर देर रात तक झूमते रहे।

Janmashtami: धूमधाम से मनाया जाता है जन्माष्टमी का पर्व

बता दें की हर वर्ष शाहपुर नगर पंचायत में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, इस वर्ष छोटी मठिया के समीप पूर्व टोला, बाल कला परिषद द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर एक अद्वितीय पंडाल का निर्माण किया गया है, जो केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है।

इस पंडाल ने न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि दूर-दूर से आने वाले भक्तों का ध्यान खींचा है। केदारनाथ मंदिर, जो भारतीय संस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक है, का स्निग्ध प्रभाव इस पंडाल में झलकता है। पंडाल के अंदर भगवान कृष्ण की विविध मूर्तियों की लीलाओं का प्रदर्शन भी किया गया है, जो भक्तों की श्रद्धा को और भी गहरा करता है।

इस पंडाल के निर्माण में बाल कला परिषद के सदस्यों की भारी भागीदारी रही है। जिसमें पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार, राजू गुप्ता, पप्पू गुप्ता, योगेंद्र यादव, सुधीर सोनार, चंदन सोनार, करीमन शाह, तेजु तत्वां, पटर ठाकुर, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्यों की अथक प्रयास से जन्माष्टमी पर्व की विशेष रौनक देखने को मिल रही है।

पढ़ें : शाहपुर में केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर बना जन्माष्टमी पूजा पंडाल

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!