HomeNewsमोबाइल पर हुए मामूली विवाद में दोस्त पर चला दी गोली

मोबाइल पर हुए मामूली विवाद में दोस्त पर चला दी गोली

Buxar बक्सर में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, सनसनी

जख्मी का आरा शहर के निजी क्लीनिक कराया जा रहा इलाज

पुलिस मामले की तफ्तीश और छानबीन में जुटी

खबरे आपकी बिहार/आरा: Shot in Buxar बक्सर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां दोस्त ने दोस्त को गोली मार दी। घटना बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के गिरिधर बरांव गांव में गुरुवार की दोपहर घटी। जख्मी युवक को गोली गर्दन में लगी है। जो आर-पार हो गई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र का मामला

जानकारी के अनुसार जख्मी बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के गिरिधर बरांव गांव निवासी दिरेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र शशि कुमार है। जख्मी ने बताया कि 8-10 पूर्व उसका अपने दोस्त के साथ मोबाइल पर ही मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोस्त ने आज दोपहर कॉल करके बुलाया और घर से कुछ दुरी पर काफी करीब से गर्दन में गोली मार दी।

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित डॉक्टर विकास सिंह के क्लिनिक में लाया गया। चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि युवक को गर्दन में बाय साइड गोली लगी है। जो आर-पार हो गई है। उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसका बीपी और पल्स नॉर्मल है। मरीज की हालत खतरे से बाहर है।

Youth shot in Buxar
Youth shot in Buxar

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular