Homeराजनीतभाजपा ने महिलाओं को सम्मान देते हुए उन्हें ऊपर उठाने का किया...

भाजपा ने महिलाओं को सम्मान देते हुए उन्हें ऊपर उठाने का किया प्रयत्नः श्वेता सिंह

Shweta Singh ने सभी महिलाओं को मास्क पहनाकर कोरोना के प्रति किया जागरूक

भोजपुर/संदेश(अजेश पाठक)। जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र के धनडीहां गांव में शनिवार को श्वेता सिंह (Shweta Singh) की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें “महिला गौरव” की उपाधि से सम्मानित श्वेता सिंह (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा सह सकड्ड़ी मुखिया) मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। अध्यक्षता संजू देवी (संदेश मंडल अध्यक्ष) ने किया। इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी सेनाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक में अगिआंव विधायक शिवेस राम एवं सूर्यकांत पांडेय उपस्थित। नारी शक्ति की तरफ से परिणीता सिंह (प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा), रानी राय (जिलाध्यक्ष) पिंकी पाठक (क्षेत्रीय प्रभारी महिला मोर्चा), रीता कुशवाहा (कोईलवर दक्षिणी महामंत्री), मंजू रजक (कोइलवर नगर महामंत्री), शीला (जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा), संजीत रजक (कोईलवर नगर मंडल अध्यक्ष), पुष्पा देवी (किसान मोर्चा जिला), इंदिरा देवी प्रतिमा देवी इत्यादि थी। संचालन कोईलवर दक्षिण से महामंत्री रीता सिंह ने किया।

बैठक में संदेश विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय और दूरदराज से भी काफी संख्या में महिलाओं ने इस सभा में भाग लिया। अपने भाषण के दौरान श्वेता सिंह (Shweta Singh) ने कहा कि महिलाओं को इतनी संख्या में किसी सभा में आना नहीं मेरी सक्रिय राजनीति में आने का सपना साकार हुआ। सबसे पहले महिलाओं के इस सभा में आने के पश्चात श्वेता सिंह जी खुद अपने हाथों से सभी महिलाओं को मास्क पहनाकर कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया। अपने भाषण के दौरान श्रीमती सिंह (Shweta Singh) ने कहा कि इस दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भारतीय जनता पार्टी और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आज साकार होते हुए दिख रहा है। जैसा कि हम सब जानते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं राजनीति तो दूर घर से निकलने तक की पाबंदी थी और महिलाओं ने इससे अपना कानून समझ बन बैठा था, किंतु समय का पहिया बदला और भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए उन्हें ऊपर उठाने का पुरजोर प्रयत्न किया, जिसका परिणाम आज हमारी आंखों के सामने देखने को मिल रहा है आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर अरे राजनीतिक सभा में एवं हर बैठक में स्वयं भी भाग लेने लगी। श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान हेतु जिन चीजों की आवश्यकता होगी मैं भाजपा एवं स्वयं खुद से उन्हें मुहैया कराने का पुरजोर प्रयत्न करूंगी। धन्यवाद ज्ञापन संदेश मंडल अध्यक्ष संजू देवी ने किया।

महंत की हत्या व डकैती में सात साल से फरार चल रहे दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

मोदी सरकार ने लेह लद्दाख से अरुणाचल तक बिजली पहुंचाने का किया काम-आरके सिंह

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular