Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeस्वास्थ्यविश्व रेडक्रॉस दिवस, भोजपुर मे सर हेनरी दुनांट के क्रियाकलापों को दर्शाया...

विश्व रेडक्रॉस दिवस, भोजपुर मे सर हेनरी दुनांट के क्रियाकलापों को दर्शाया गया

World Red Cross Day: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मिल्की अनु.जाति टोला, अंचल उदवंतनगर में 8 मई 2023 को संयुक्त रूप से विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बामपाली गांव में प्रभातफेरी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया।

  • विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला इकाई द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • दो सत्रों में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Bihar Ara: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला इकाई के द्वारा 2 सत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र प्रातः 7 बजे से भोजपुर जिला इकाई एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामपाली उदवंतनगर प्रखंड में संयुक्त रूप से विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिला इकाई के प्रांगण में चेयरमैन डॉ. बीएन यादव की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वप्रथम स्थानीय आरा शहर के स्कूल के बच्चे बच्चियों ने साइकिल रैली निकाली एवं पूरे शहर का भ्रमण करते हुए रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डयु नाट के क्रियाकलापों को दर्शाया। तत्पश्चात रेड क्रॉस जिला इकाई के प्रांगण में रेड क्रॉस के झंडे को फहराया गया एवं सर हेनरी डयु नाट के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।

युवा अपने अंदर के स्वयंसेवक को जगाएं और जो भी करें दिल से करें,

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

World Red Cross Day: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष की थीम “एवरीथिंग वी डू कम्स फ्रॉम दी हर्ट” पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व एमएलसी लालदास राय, आईएमए के प्रेसिडेंट डॉ. कुमार जितेंद्र, रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजेश कुमार सिंह, उप संरक्षक डॉ. अर्चना सिंह, संरक्षक डॉ. टीपी सिंह, एवं उप संरक्षक नंदकिशोर सिंह ने अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया एवं युवा पीढ़ी को प्रेरित किया कि वह अपने अंदर के स्वयंसेवक को जगाएं और जो भी करें दिल से करें, अपनी अंतरात्मा से सेवा की भावना से करें।

इस अवसर पर उप संरक्षक नंदकिशोर सिंह ने रेडक्रास की स्थापना से लेकर उसकी संपूर्ण गतिविधियों पर एक लोक गीत भी प्रस्तुत किया। स्थानीय स्तर पर संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा एवं कार्यकारिणी के सदस्य तथा प्रभारी अधिकारी विजय मेहता की देखरेख में संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार सिंह श्री एनके पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह निदेशक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के त्रिवेणी प्रसाद सिंह, संरक्षक सरदार गुरुचरण सिंह, डॉ. मदन मोहन द्विवेदी, राकेश कुमार तिवारी, डी. राजन, कृष्ण माधव अग्रवाल आदित्य का सहयोग सराहनीय रहा।

आज के कार्यक्रम में मंडी टू माल ग्रॉसरी एजेंसी के द्वारा बच्चों के लिए फ्रूटी तथा सुधा डेयरी की तरफ से मीठी लस्सी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया ने बच्चों के लिए पांच सौ की संख्या में टोपी प्रायोजित किया।

World Red Cross Day: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मिल्की अनु.जाति टोला, अंचल उदवंतनगर में 8 मई 2023 को संयुक्त रूप से विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बामपाली गांव में प्रभातफेरी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। साथ हीं बामपाली पंचायत के मुखिया मालती देवी की अध्यक्षता में स्थानीय सामुदायिक भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने विश्व रेड क्रॉस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस प्रत्येक वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और रेडक्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक हेनरी दुनांट की जयंती के सम्मान में मनाया जाता है, उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा के रेड क्रॉस भवन में ब्लड बैंक संचालित होता है, जहां पर कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जाकर किसी भी दिन स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं। रक्त दान करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। इस कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु रेड क्रॉस भोजपुर की सचिव विभा कुमारी ने सक्रिय रूप से प्रेरित और सहयोग दिया।

बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया रक्तदान

द्वितीय सत्र में डॉ. प्रतिक कोषाध्यक्ष (भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई) की अध्यक्षता में उत्कर्ष बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार के नेतृत्व में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया। संचालन में डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा पूर्व सचिव, विजय कुमार मेहता कार्यकारिणी सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी, प्रभात कुमार मिश्रा, अमोद कुमार आदि की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular