HomeNewsबिहारसर्पदंश का जानलेवा प्रकोप बढ़ा - भोजपुर में दो महिलाओ की मौत

सर्पदंश का जानलेवा प्रकोप बढ़ा – भोजपुर में दो महिलाओ की मौत

Snakebite-कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांती एवं गडहनी के धमनियां गांव में घटी घटना

jay kumar

इलाज के दौरान दोनो ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम

आरा। भोजपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रो में बुधवार को बिषैले सांप के डंसने दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव में बुधवार की सुबह घटी। जहां विषैले सांप के डंसने Snakebite से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। मृतका पिपरपांती गांव निवासी राजेन्द्र चौधरी की 55 वर्षीया पत्नी ज्ञानती देवी है।

बताया जाता है कि वह आज सुबह घर में पानी ले रही थी। उसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। जिससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले गये। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। 

पढ़ें-शादी कर किन्नर बहु ससुराल पहुंची तो सास के उड़े होश,नंदनी को देखने उमड़ी गांववालों की भीड़

Snakebite दूसरी घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनियां गांव में घटी। जहां बुधवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका धमनियां गांव निवासी स्व.ललन शुक्ला की 65 वर्षीया पत्नी मीरा कुंवर है।

Deadly outbreak of snakebite increased - due to the death of two women in Bhojpur

मृतका के परिजन ने बताया कि आज सुबह वह जलावन के लिए गोइठा निकाल रही थी। उसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। जिससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आये।

आरा सदर अस्पताल के चिकित्सक ने देखकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन स्वेच्छा से बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतका के पति की मृत्यु 25 वर्ष पूर्व हो गई थी। मृतका को सिर्फ एक पुत्र धनंजय शुक्ला है। घटना के बाद मृतको के घर में कोहराम मच गया है।

पढ़ें-भोजपुर में बालू घाट पर गरजी बंदूक, दो को लगी गोली, एक की मौत

‘खबरें आपकी‘ से विशेष बातचीत-बोली महिला चिकित्सक-सर्वाइकल कैंसर का भी टीका ले बच्चियां

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular