Homeस्वास्थ्यमानवता की सेवा-कोरोना से अपनो को खोने वाली महिला के ट्यूमर व...

मानवता की सेवा-कोरोना से अपनो को खोने वाली महिला के ट्यूमर व हर्निया का हुआ ऑपरेशन

सदर अस्पताल में सर्जन डॉ विकास सिंह ने नि:शुल्क किया ऑपरेशन

jay kumar

आरा शहर के चर्चित सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने फिर मानवता की सेवा का मिसाल कायम की है। उन्होंने कोरोना काल में अपनो को खोने वाली एक महिला के हर्निया व ट्यूमर का नि:शुल्क ऑपरेशन किया। मंगलवार को सदर अस्पताल में महिला का सदर अस्पताल में किया गया। ऑपरेशन बाद महिला स्वास्थ्य है।

Surgeon Dr. Vikas Singh ने एक दिन में पांच लोगों का सदर अस्पताल में किया ऑपरेशन

डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि महिला चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव की रहने वाली है। कोरोना काल में उसके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई थी। इसके बाद वह बेसहारा हो गई थी। वह अपनी पुत्री के साथ जीवन बसर कर रही थी। उसे हर्निया और ट्यूमर की बीमारी थी।

Surgeon Dr. Vikas Singh
चिकित्सक डॉ. विकास सिंह

पढ़ें-शादी कर किन्नर बहु ससुराल पहुंची तो सास के उड़े होश,नंदनी को देखने उमड़ी गांववालों की भीड़

कुछ माह पहले महिला इलाज के लिए उनके क्लीनिक में आयी थी। उनका इलाज भी हुआ था। लेकिन गरीबी के कारण वह निजी क्लीनिक में ऑपरेशन का चार्ज देने में असमर्थ थी। उसे देखते हुये उन्होंने महिला को सदर अस्पताल में ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। इसके बाद सदर अस्पताल में ही महिला का विभिन्न तरह का जांच कराया गया।इ सके बाद बुधवार को उनका हर्निया और ट्यूमर का सफल ऑपरेशन हुआ। मंगलवार को डॉ. विकास ने पांच मरीजों का सफल ऑपरेशन किया।

पढ़ें-भोजपुर में बालू घाट पर गरजी बंदूक, दो को लगी गोली, एक की मौत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular