Homeकरियरशिक्षा"हमारी धरती हमारा भविष्य" विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

“हमारी धरती हमारा भविष्य” विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

world environment day: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर इकाई के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन

world environment day: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर इकाई के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन

रमजान
रमजान
  • हाइलाइट :- world environment day
    • बढ़ते तापमान ने विश्व को सकते में डाला-डाॅ.अर्चना
    • लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी-डाॅ.रुगटा

आरा: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया भोजपुर इकाई के तत्वाधान में बुधवार को स्थानीय शांति स्मृति संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, मझौंवां में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता यूथ हॉस्टल के अध्यक्ष, नेत्र सर्जन डॉ. एस.के. रूंगटा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर/विद्यालय परिसर में फूलदार पौधारोपण कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के जुबली हॉल में छात्र-छात्राओं के बीच इस वर्ष के विषय “हमारी धरती हमारा भविष्य” पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर की चेयरमैन सह प्राचार्या डाॅ.अर्चना सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 5 जून प्रतिवर्ष आता है, लेकिन अब केवल कहने की जरूरत नहीं, बल्कि कुछ करने की जरूरत है लगातार बढ़ते तापमान ने विश्व को सकते में डाल दिया है। इससे बचने का सबसे आसान उपाय है कि हम सभी घर पर, बगीचे में, छोटे जगहों पर पौधारोपण आवश्य करें। विश्व स्तर पर पानी के लिए मारामारी चल रही है, जिसका असर शहर से लेकर देहात तक दिख रहा है। अब पानी के लिए विश्व युद्ध होने की आशंका बढ़ गई है। इसीलिए भी पानी का संरक्षण जरूरी है। विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन की जानकारी में जो पौधारोपण कर उसे जीवंत रखेगा। उसको 10 मार्क्स अतिरिक्त दिए जाएंगे।

अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. एस.के. रूंगटा ने विद्यालय प्रबंधन की विशेषताएं, छात्र-छात्राओं की गतिविधियां को काफी सराहा साथ ही अपने जीवन में आप कैसे सफल हो सकते हैं। परामर्श और सुझाव दिए। डॉ. रूंगटा ने बताया कि 500 करोड़ पौधे प्रतिवर्ष लगाने की जरूरत है, जिसे केवल सरकार पर थोपा नहीं जा सकता। इसकी लिए हर लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। तब शुद्ध ऑक्सीजन और पीने के लिए पानी प्राप्त होगा।

विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने बताया कि जल, जंगल और जीव हमारे जीवन में कितना उपयोगी है। डॉ. विवेक राज (डेंटल सर्जन) ने पौधारोपण के साथ-साथ स्वयं को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। मुंह हम सभी के शरीर का प्रवेश द्वार है। जो कुछ भी हम खाते हैं। मुंह के माध्यम से भीतर जाता है। इसलिए मुख की सफाई अति आवश्यक है।
सभी प्रतिभागियों को यूथ हॉस्टल के पदाधिकारियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अस्मिता, द्वितीय आलोक अतुल्य, तृतीय ऋतुराज, वही पेंटिंग प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, सहला जमी द्वितीय, और शाश्वत तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी विजेताओं को को मोमेंट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और पर्यावरण गीत भी प्रस्तुत किये, जिसमें रिया, सुप्रिया, श्रेया, वेदिका, सारिका, खुशी, रितिका, मनीषा, पलक ने प्रस्तुत किया।

संचालन अरविंद ओझा और धन्यवाद ज्ञापन सचिव विष्णु शंकर ने किया। उपस्थित लोगों में अध्यक्ष डॉ. एस के रुंगटा, डॉ. कुमार द्विजेंद्र, चेयरमैन डाॅ. अर्चना सिंह, अजय कृष्णा अग्रवाल, सरदार गुरु चरण सिंह, कृष्ण माधव अग्रवाल (टिंकू जी), डाॅ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, संजीव सिन्हा, जयशंकर सिंह, अंकित मिश्रा, रंजीत कुमार, अनुराग सिंह, ऋषिकेश ओझा रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular