Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeराजनीततेजस्वी यादव जाति का राजनीति करना बंद कीजिए-विष्णु मिश्रा

तेजस्वी यादव जाति का राजनीति करना बंद कीजिए-विष्णु मिश्रा

फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

आरा। जद यू नेता विष्णु मिश्रा ने तेजस्वी यादव पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए पूछा है कि स्व. विशेश्वर ओझा के हत्या में आरोपियों की मदद करने में एक माननीय का नाम सामने आया तथा नाबालिग से रेप कांड में अभियुक्त राजद विधायक की गिरफ्तारी के लिए भोजपुर में सभी विधायक के साथ कब दौरा करेंगे।

विष्णु मिश्रा ने कहा जब दूसरों को पड़ती है तो बाय-बाय और जब अपनों पर पड़ती है, तो हाय-हाय क्यों कर रहे है। तेजस्वी यादव जात की राजनीत बन्द कीजिए। हमारी सरकार न किसी को बचाती है और नही किसी को फंसाती है। यह न्याय के साथ कार्य करने वाली बिहार सरकार है। यह विकास पुरुष की सरकार है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

विष्णु मिश्रा ने कहा बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपना यह हाई वोल्टेज का ड्रामा बंद करें और जो बिहार की जनता कोरोना से त्रस्त है। उससे निजात के लिए आगे आकर सेवा करें। बिहार की जनता त्रस्त है और आप अपने विधायकों के साथ हाई वोल्टेज का ड्रामा करने में मस्त हैं। तेजस्वी यादव हमारी सरकार और प्रशासन गोपालगंज हत्याकांड की जांच में लगी है, जो भी दोषी होगा। उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह जंगलराज की सरकार नहीं, यह विकास पुरुष की सरकार और न्याय प्रिय सरकार है।

डबल मर्डर केस में दो वांटेड गिरफ्तार

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular