Tuesday, April 22, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरतरारीविकास के मामले में टॉप पर रहेगा तरारी: विशाल प्रशांत

विकास के मामले में टॉप पर रहेगा तरारी: विशाल प्रशांत

भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राजग समर्थित भाजपा के युवा प्रत्यासी विशाल प्रशांत ने तरारी प्रखंड के कई गाँवो में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया।

Tarari – Vishal Prashant आरा: भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राजग समर्थित भाजपा के युवा प्रत्यासी विशाल प्रशांत ने तरारी प्रखंड के कई गाँवो में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत बड़ी सिकरहटा, सिकरहटा खुर्द, मठिया, मोपति, हरपुर, डारीडीह, बागर में सघन जनसम्पर्क किया।

इस दौरान जगह-जगह पर प्रत्याशी विशाल प्रशांत का ढोल नगाड़े से स्वागत किया गया। युवाओ की टीम ने इस दौरान गगनभेदी नारेबाजी भी की। भारत माता की जय, जय श्री राम के भी नारे लगे। प्रत्यासी के आगमन की सूचना पाकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

Bharat sir
Bharat sir

इस दौरान जगह जगह आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विशाल प्रशांत ने कहा कि हम चुनाव से पहले ही सभी गाँवो में घूमकर क्षेत्र के विकास के लिए योजना बना लिए है। हमरा प्रयास होगा कि सभी के आर्थिक सामाजिक विकास में सुधार हो। महिलाओं, युवाओ को स्वरोजगार के माध्यम से और सशक्त बनाया जाए।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

Tarari – Vishal Prashant कृषि पर चर्चा करते हुए कहा कि मैंने इसके लिए भी योजना बना ली है। अब खेती घाटों का सौदा नही होगा। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। क्षेत्र में उधोग को बढ़ावा देने के लिए कई कम्पनियों को आमंत्रित किया जाएगा। शिक्षा एव स्वास्थ्य ब्यवस्था में और सुधार किया जाएगा।

इसके लिए ग्रामीण स्तर पर कमिटी बनाई जाएगी और सरकार द्वारा संचालित योजना का सही-सही पालन किया जाएगा। इस मौके पर साथ मे राजेश्वर सिंह, अभय प्रताप सिंह, अंकित चन्द्रवँशी, कृष्णा राजवंशी, दीपक श्रीवास्तव, गोलू पासवान, जितेंद्र राम, शशि राय, मोहन रजक, अशोक कुशवाहा समेत कई लोग थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular