Saturday, April 27, 2024
No menu items!
HomeNewsकिशोरी को अगवा कर पटना में बेचा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

किशोरी को अगवा कर पटना में बेचा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Teenager kidnapped – गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव की घटना

मौसी घर ले जाने की बात कह गांव की दो महिलाओं ने किशोरी को बेच डाला

खबरे आपकी बिहार/आरा: Teenager kidnapped भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अगवा कर पटना में बेच दिया गया। मौसी के घर ले जाने की बात कह गांव की दो महिलायें बहला-फुसलाकर उसे पटना ले गयी। वहां उसे एक शख्स के हाथों बेच दिया। उस शख्स से जबरन उसकी शादी करा दी गयी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये किशोरी को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया। इनमें पटना के राघोपुर दियारे के भोलू यादव, दिव्यांती देवी और मीना देवी शामिल हैं। मीना देवी और दिव्यांती देवी रिश्ते में बहन बतायी जा रही है। भोलू यादव और दिव्यांती देवी पटना के बक्शी नगर में रहती है।

किशोरी के साथ गंदा काम का आरोप, मेडिकल जांच करा जांच में जुटी पुलिस

23
23

एसपी हर किशोर राय द्वारा घटना की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि किशोरी को पटना से बरामद कर लिया गया। आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले बहला-फुसला कर किशोरी को अगवा करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद दोनों की निशानदेशी पर शादी करने वाले भोलू यादव को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अबतक की जांच में शादी कराने के लिये ही किशोरी को अगवा किये जाने की बात आयी है। इस एवज में दोनों महिलाओं को कुछ पैसे भी मिले हैं। लेकिन कितनी राशि दी गयी है। यह क्लीयर नहीं हो सका है। बेचने के एवज में इधर, किशोरी ने शादी करने वाले शख्स पर गलत काम करने का आरोप लगाया है। उस आधार पर सोमवार को किशोरी की मेडिकल जांच करायी गयी। किशोरी का बयान भी दर्ज कराया गया है।

पढ़े :- बक्सर की सगी तीन बहनों को भगाने में भोजपुर के तीन प्रेमी गिरफ्तार

अगवा करने के बाद पटना के मंदिर में करा दी गयी किशोरी की शादी

Teenager kidnapped मौसी के घर ले जाने की बात कह दोनों बहनों ने किशोरी को अगवा कर लिया। उसके बाद दोनों उसे पटना ले गयी। वहां मंदिर में किशोरी की भोलू यादव से शादी करा दी गयी। इधर, किशोरी के नहीं मिलने से परेशान परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी। उसमें किशोरी को अगवा कर लिये जाने का आरोप लगाया गया। उसके बाद एसआई सर्वजीत शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी कहानी बतायी। उसके बाद दिव्यांती देवी व भोलू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।

Teenager kidnapped
Teenager kidnapped

पटना के शख्स ने खरीदने के बाद किशोरी के साथ जबरन की शादी 

इधर, Teenager kidnapped किशोरी के पिता ने दोनों महिलाओं पर बेटी को अगवा करने के बाद जबरन शादी कराने का आरोप भी लगाया है। कहा कि मौसी के घर ले जाने के बहाने उसकी बेटी को अगवा किया गया। उसके बाद पटना ले जाकर बेच दिया गया। घर लौटने के बाद उसकी बेटी ने बताया कि कमरे में बंद कर उसकी शादी करायी गयी। उसके बाद शादी करने वाले द्वारा उसके साथ गलत काम भी किया गया है। कहा कि उसकी कोई महिला रिश्तेदार पटना नहीं रहती है।

पढ़े :- लव, सेक्स और धोखा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!