HomeNewsआरा में अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी

आरा में अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी

Dead Body in Gausganj Ara टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज एबीसी स्कूल स्कूल के समीप आम के बगीचे से बरामद हुआ शव

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

खबरे आपकी बिहार/आरा : Dead Body in Gausganj Ara आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज एबीसी स्कूल के समीप आम के बगीचे से मंगलवार की शाम एक अज्ञात 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार भी बरामद किया है।

बता दें कि उक्त कार दो दिन चोरी हुई थी। जिसकी नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular