Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeNewsआरा के गांगी नदी में गिरे युवक का चार दिन बाद मिला...

आरा के गांगी नदी में गिरे युवक का चार दिन बाद मिला शव

बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गंगा घाट से मिला शव

शुक्रवार की रात गांगी नदी में गिर गया था

छलांग लगाये जाने की बात कही जा रही थी

जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक रश्मि चौधरी एवं इकाई की पूरी टीम के त्वरित प्रयास ने बच्ची को परिजनों से मिलवाया

आरा। शहर के गांगी पुल के समीप तीन दिन पहले गांगी नदी में गिरे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। उसका शव मंगलवार की दोपहर बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गंगा घाट से बरामद किया गया। मृत युवक टाउन शहर के गौसगंज निवासी रामजी यादव के 36 वर्षीय पुत्र कुश यादव है।

बताया जाता है कि युवक शुक्रवार की रात गांगी पुल से नदी में गिर गया था। तब युवक द्वारा छलांग लगाये जाने की बात कही जा रही थी। इसके बाद लोगों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय मछुआरों ने भी दो दिनों तक खोजबीन की थी। इसके बावजूद उसके शव की खोज नहीं की जा सकी थी।

दूरगामी नीति से होगा बिहार के पलायन का इलाज-लेखक-दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर है (समाजिक विज्ञान विभाग)

बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गंगा घाट से मिला शव

इस बीच मंगलवार की दोपहर बड़हरा प्रखंड के नेकनाम टोला गांव के लोगों को घाट के समीप एक शव दिखा। इसकी सूचना युवक के परिजनों को मिली। इस पर उसके परिजन वहां पहुंचे और कपड़ों से पहचान की। सूचना मिलने पर बड़हरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये आरा सदर अस्पताल में भेज दिया गया।

परिजनों के अनुसार कुश यादव तीन दिन पूर्व शौच के लिए गांगी पुल के पास गया था। पैर फिसल जाने के कारण वह गांगी नदी में गिर गया था। रात करीब 9 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो काफी खोजबीन शुरु की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।

वहीं शव मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मां ललमुना देवी व पत्नी शोभा देवी सहित घर के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। बताया जाता है कि वह चार भाई व दो बहन में पांचवें स्थान पर था। उसके परिवार में दो पुत्री नेहा, काजल और एक पुत्र ऋषभ है।

आरा के गांगी नदी में गिरे युवक का चार दिन बाद मिला शव

कांग्रेस व उसके नेता पाकिस्तान व चीन की भाषा बोल रहे हैं – उपमुख्यमंत्री

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular