Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरबच्चों ने देख ली मां की काली करतूत,पुलिस भी आवाक

बच्चों ने देख ली मां की काली करतूत,पुलिस भी आवाक

Chhinegao-प्रेमी संग मिल चार बच्चों की मां ने गला घोंट पति को मार डाला, गिरफ्तार

सिन्हा ओपी क्षेत्र के छीनेगांव की मंगलवार की रात की वारदात

23
23

नशीली चाय पिलाने के बाद गहरी नींद में सो जाने पर की गयी हत्या

महिला के प्रेमी और उसके सहयोगी की धरपकड़ को छापेमारी तेज

मृत युवक की मां के बयान पर बहू और उसके प्रेमी सहित तीन के खिलाफ केस

खबरे आपकी आरा। जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के गजियापुर छीनेगांव टोला में मंगलवार की देर रात चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग पति को मार डाला। नशीली चाय पिलाने के बाद सो जाने पर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गयी। घटना रात 12 बजे की है। मृतक छीनेगांव टोला निवासी सत्यदेव बिंद का 35 वर्षीय पुत्र परमात्मा बिंद उर्फ गुड्‌डू बिंद था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। हत्या के बाद पत्नी द्वारा चोर आने का शोर मचा मामले को दूसरा रूप देने की कोशिश भी की गयी। लेकिन बच्चों ने अपनी मां की काली करतूत खोल दी। उसके बाद पुलिस ने पत्नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से आटे के बोरे में छुपाया गया मोबाइल और नोटों में लपेट रखा गया सिम भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार उसी मोबाइल के जरिये महिला अपने प्रेमी से संपर्क में रहती थी। महिला का प्रेमी कोईलवर थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव का रहने वाला अजित कुमार यादव है। हालांकि उसके सहयोगी के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना को लेकर मृतक गुड्‌डू की मां टुनिया कुंअर की तहरीर पर लालसा देवी और उसके प्रेमी अजित कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपित किया गया है। अब पुलिस महिला के प्रेमी और उसके सहयोगी की धरपकड़ को लेकर छापेमारी कर रही है। 

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

भाई बोला: लोगो के शोर पर खुली नींद, देखा कमरे में मृत पड़ा था भाई

Chhinegao आरा। इधर, मृत गुड्डू बिंद के भाई रामदूत कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात भाई पत्नी के साथ अपने कमरे में सोये थे। रात करीब 12 बजे भाभी चोर-चोर का शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर वह बाहर निकला, तो कोई नहीं दिखा। कुछ ग्रामीण भी पहुंच गये और काफी खोजबीन की गयी। लेकिन चोरों का पता नहीं चला। उसके बाद वह भाई के कमरे में गया, तो देखा कि वह मृत पड़ा है। उसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

Chhinegao lovers

पत्नी ने पकड़ रखा था पैर, प्रेमी और सहयोगी ने दबा दिया गला

बच्चों के सामने ही महिला ने प्रेमी संग पति का कर दिया कत्ल 

बच्चों की बात सुन ग्रामीणों के साथ पुलिस भी रह गयी आवाक

Chhinegao आरा। प्रेमी के प्यार में पागल चार बच्चों की मां लालसा देवी ने पति की हत्या की फूलप्रुफ तैयारी की थी। इसके लिये उसने शाम में ही अपने प्रेमी को बुला लिया था। लेकिन एक छोटी सी गलती उस पर भारी पड़ गयी। बच्चों को सो जाने की बात समझ उसने प्रेमी को कमरे में बुलाया और पति की हत्या कर दी। इसी गलती करने के कारण वह जेल के सलाखों तक पहुंच गयी। अपने पिता के हत्या के चश्मदीद गवाह बने बच्चों की बात सुन कर ग्रामीणों के साथ पुलिस भी आवाक रह गयी। पुत्री सीमा कुमारी और पुत्र प्रिंस कुमार ने पुलिस के सामने कहा कि मां द्वारा रात में दो से तीन बार पिता को चाय पिलायी गयी। उसके कुछ देर बाद ही पिता के शरीर मे बेचैनी होने लगी। इसके बाद वह नशे की हालत में एक-दो बार छत पर गये। बाद में वह पूरे नशे में हो अपने कमरे में सोने चले गये। तब दो लोग उसके कमरे में घुंसे और उसके पिता का गर्दन दबाने लगे। उसकी मां ने उसके पिता का पैर पकड़ रखा था। इसे देख बच्चे डर गये थे और सोने का नाटक करते रहे। बाद में जब पुलिस पहुंची, तो बच्चों को हिम्मत मिली। उसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा भेद खुल गया। 

पढ़ें- राखी के दिन नाग-नागिन लेकर बहन के घर पहुंचा था भाई, नागिन ने डसा

Chhinegao-12 साल पहले हुई थी शादी, ननिहाल मे रहने के दौरान हुआ था प्यार

Chhinegao आरा। छीनेगांव टोला निवासी गुड्‌डू बिंद की शादी करीब 12 साल पहले सारण जिले के रहने वाली लालसा देवी के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि लालसा अपने मामा के घर कोईलवर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव में रहती थी। उसकी शादी ननिहाल से ही हुई थी। ननिहाल में रहने के दौरान ही वीरमपुर गांव के रहने वाले अजीत कुमार यादव से उसको प्यार हो गया। शादी के कुछ वर्षो बाद पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गयी थी। फिर भी मृतक गुडु सब बातों को दरकिनार कर अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा कर अपना हंसी खुशी अपना जीवन जी रहा था। इस साल अनबन होने के बाद लालसा अपने बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के घर भाग थी। इस पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों द्वारा इसकी सूचना उसके मायके खबर भेजी। उसके बाद गुड्डू ने काफी मन मनव्वल कर उसे होली के दिन घर लाया था। उसके बाद दोनों अच्छे से रह रहे थे। 

हत्या से घर में कोहराम, छीन गयी बच्चों की  सारी खुशियां

Chhinegao आरा। मृतक गुडु बिंद राजमिस्त्री का काम कर अपना परिवार का भरण-पोषण करता था। अपने गांव में बहुत ही सरल व सामाजिक लड़का में माना जाता था। उसको तीन पुत्री और एक पुत्र है। उनमें सीमा कुमारी (10) प्रिंस कुमार (8) रोशनी कुमारी (4) और रूपा कुमारी (3) है। उसकी हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। चारों बच्चों की सारी खुशियां छीन गयी। बच्चों और मां रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें- अस्पताल पहुंच सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद की बीमार पत्नी का जाना हाल

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!