HomeNewsशाहपुर: शॉर्ट सर्किट से लगी आग हजारो का सामान खाक

शाहपुर: शॉर्ट सर्किट से लगी आग हजारो का सामान खाक

शाहपुर: आरा-बक्सर मेन रोड पर शाहपुर पीएनबी के सामने स्थित जूता-चप्पल की दुकान में शुक्रवार की शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग से भारी नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाहपुर के शमशेर अंसारी के जूता दुकान से शुक्रवार की शाम अचानक धुंआ निकलने से लोगो मे भगदड़ मच गई।

jay kumar

शाहपुर पीएनबी के समीप जूता दुकान में लगी आग

स्थानीय लोगो द्वारा विधुत उपकेंद्र को सूचित कर बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई। साथ ही तुरंत पहुंची शाहपुर पुलिस टीम ने स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक दुकान में रखे हजारो के मूल्य के समान जलकर राख हो गए। इधर आरा-बक्सर मेन रोड पर शाहपुर पीएनबी के सामने स्थित जूता-चप्पल की दुकान में अगलगी को देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

आरा शहर के सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने का जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ई. संजय शुक्ल का राष्ट्रभक्तों को संदेश

Bijay singh

Most Popular