HomeNewsभेड़ चोर बदमाशों ने भेड़ पालक को मारी गोली, सनसनी

भेड़ चोर बदमाशों ने भेड़ पालक को मारी गोली, सनसनी

Tikpokhar Buxar – सीमावर्ती नवानगर थाना क्षेत्र के टीकपोखर गांव की घटना

आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

Tikpokhar Buxar: बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के टीकपोखर गांव में मंगलवार की रात चोरी का विरोध करने पर बदमाशों भेड़ पालक को गोली मार दी। गोली भेड़ पालक के दोनों पैर में लगी है, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मी भेड़ पालक भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अयोध्या पाल का 35 वर्षीय पुत्र बलिराम पाल है। जख्मी बलिराम पाल ने बताया कि वह भेड़ पालन का काम करता है। उसी सिलसिले में वह टीकपोखर (Tikpokhar Buxar) गांव गया था। रात हो जाने के कारण वह उसी गांव में ही एक साथी के पास ठहर गया। देर रात वह सो रहा था। तभी बोलेरो गाड़ी से चार की संख्या में चोर वहां धमके और भेड़ चुरा कर भागने लगे। तभी उसकी आंख खुल गई और उसका विरोध करने लगा। इस दौरान चोरों द्वारा उसे ताबड़तोड दो गोली मार दी गई। गोली उसके दोनों जांघ के पास लगी है, जो आर-पार हो गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

डाक्टर विकास सिंह ने भेड पालक का किया ऑपरेशन

जख्मी भेड़ पालक को घटना के बाद बक्सर के नावानगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। वहां डाॅॅ. विकास सिंह द्वारा जख्मी भेड़ पालक के दोनों पैर का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जख्मी युवक को गोली दोनों जांघ पर लगी थी, जो आरपार थी। जख्मी के पैर का ऑपरेशन कर दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। फिर भी उसे 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा।

Komal Tola Narayanpur Bhojpur – पति ही निकला पत्नी का कातिल

Chhath Puja in England – लंदन में बिहिया की प्रियंका लगातार आठ साल से करती आ रही छठ

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular