HomeNewsकारीसाथ गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

कारीसाथ गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

Karisath – पूर्व के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे की पिटाई

Karisath आरा। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव में मंगलवार की देर शाम पूर्व के विवाद में चाचा-भतीजे की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें दोनों जख्मी हो गये, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में कारीसाथ गांव निवासी सोनू कुमार सिंह और उसका भतीजा चंदन कुमार सिंह है।जख्मी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि गांव में ही कुछ लोगों से पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इस बीच मंगलवार की शाम चंदन कुमार सिंह के रिश्तेदार के घर तिलक समारोह था।तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आ धमके। उसी बीच पूर्व के विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। उसको लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। इस दौरान दूसरे पक्ष के द्वारा दोनों चाचा-भतीजे की जमकर पिटाई कर दी गई।

Komal Tola Narayanpur Bhojpur – पति ही निकला पत्नी का कातिल

Chhath Puja in England – लंदन में बिहिया की प्रियंका लगातार आठ साल से करती आ रही छठ

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular