Homeबिहारआरा भोजपुरक्रिकेट खेलने के दौरान उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट,...

क्रिकेट खेलने के दौरान उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 16 जख्मी

Tribhuwani Sohra News: कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी सोहरा गांव में मंगलवार की शाम क्रिकेट खेलने के दौरान उपजे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

  • जख्मियों में दस का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी सोहरा गांव में मंगलवार की शाम घटी घटना

Bihar/Ara: भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी सोहरा गांव में मंगलवार की शाम क्रिकेट खेलने के दौरान उपजे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से 16 लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में 10 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

Tribhuwani Sohra News: जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष के मुन्ना यादव, संतोष यादव, जितेंद्र साव, राहुल यादव व अरविंद यादव शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी ललिता देवी, मोनू कुमार चौधरी, दीपक कुमार, राजू बिन एवं सत्यम कुमार शामिल हैं। इधर, एक पक्ष के जितेंद्र साव ने बताया कि दोनों गांव के लड़के त्रिभुआनी सोहरा गांव स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उन लोग द्वारा गाली-गलौज किया जाने लगा। जब हम लोगों ने मना किया तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें सभी लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

वहीं दूसरे पक्ष के दीपक कुमार ने बताया कि उसी मैदान में दूसरे पक्ष के लोग क्रिकेट खेल रहे थे। जब हम लोग खेलने गया तो उन लोगों ने कहा कि यह पिच हम लोगों ने बनाया है। तुम लोग इस पिच पर नहीं खेलोगे। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उन्होंने हम सभी लोगों की पिटाई कर दी। जिसमें दोनों पक्षों से 16 लोग जख्मी हो गए। जबकि दोनों पक्ष के अन्य लोगों का इलाज गांव में स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular