Saturday, May 10, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsपूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Former MLA Dharampal Singh: 6 जनवरी को शाहपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Former MLA Dharampal Singh: 6 जनवरी को शाहपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट्स: Former MLA Dharampal Singh
    • पूर्व विधायक ने अपना जीवन गरीबों के उत्थान में समर्पित कर दिया:- पूर्व प्रमुख
    • एक सच्चे समाजसेवी के रूप में आज भी अमिट है पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह:- मदन

आरा/शाहपुर: 6 जनवरी को शाहपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह स्मृति समारोह शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-02 पश्चिम पोखरा के समीप स्थित कलकता फर्नीचर हाउस भवन के दूसरी मंजिल स्थित सभागार में आयोजित हुआ। उद्घाटन बिहिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख राम सुजान सिंह, राजद नेता मदन यादव एवं बूटेश्वर यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।और उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उनके जीवन और कार्यों की चर्चा की गई।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

पूर्व प्रमुख राम सुजान सिंह ने कहा कि दलितों के मसीहा और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने अपने जीवन में समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनथक प्रयास किए। पूर्व विधायक समाजवाद के जीवंत उदाहरण थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों के उत्थान में समर्पित कर दिया था। उन्होंने हमेशा वंचित वर्ग के लोगों के बीच रहकर उनका सुख-दुख बाटते रहें।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

राजद नेता मदन यादव ने कहा कि पूर्व विधायक स्व:धर्मपाल सिंह की छवि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों में एक नेता के रूप में नहीं बल्कि एक सच्चे समाजसेवी के रूप में आज भी अमिट है। उनकी सोच और कर्मों ने दलित समुदाय के लोगों में कल्याणकारी परिवर्तन लाने के लिए प्रेरणादायक रहा है। उनका जीवन गरीबों, शोषितों और पीड़ितों की सेवा में समर्पित रहा, उन्होंने समाज के सबसे निचले तबके के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया।

धर्मपाल सिंह स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विवेक कुमार बबलू ने कहा कि उन्होंने अपनी विधायक पेंशन की राशि का अधिकांश हिस्सा गरीबों की मदद और वस्त्र वितरण में लगाया। गरीबों और पीड़ितों के प्रति उनकी निष्ठा एवं सेवा भावना उनके योगदान आज भी अमिट है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित किया और गांव-गवई की पारंपरिक सांस्कृतिक विद्याओं को बढ़ावा देने का कार्य किया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार, शिवशंकर सिंह, ठाकुर प्रसाद, राकेश तिवारी, कृष्णकांत सिंह, वार्ड पार्षद कामेश्वर राज समेत सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष समर्थक मौजूद थे।

मालूम रहें की पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन का सफर वर्ष 1985 में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़कर किया। धर्मपाल सिंह जनता दल के टिकट पर 1990 में शाहपुर विधानसभा के विधायक चुने गये। वो लगातार दो बार शाहपुर विधानसभा के विधायक पद पर जनता द्वारा चुने गये थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!