Monday, May 12, 2025
No menu items!
Homeधर्मजीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में तुलसी विवाह का आयोजन

जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में तुलसी विवाह का आयोजन

स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि जिसका बड़ा सौभाग्य होता है, वह तुलसी विवाह जैसे महा महोत्सव में भाग लेता है।

Salempur Ara: तुलसी विवाह के समय हो रहे वैदिक मंत्रोचारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा था। इस दौरान मांगलिक गीत गाये जा रहे थे।

  • हाइलाइट : Salempur Ara
    • सलेमपुर स्थित काली मंदिर परिसर में चल रहा लक्ष्मी नारायण यज्ञ
    • यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ आज बुधवार को भंडारे का आयोजन

आरा सदर प्रखंड के सलेमपुर गांव स्थित काली मंदिर परिसर में जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के दौरान देवोत्थान एकादशी पर तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

काशी, मथुरा व बनारस से आये विद्वानों ने तुलसी विवाह विधि-विधान के साथ कराया गया। तुलसी विवाह के समय हो रहे वैदिक मंत्रोचारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा था। इस दौरान मांगलिक गीत गाये जा रहे थे। स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि जिसका बड़ा सौभाग्य होता है, वह तुलसी विवाह जैसे महा महोत्सव में भाग लेता है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह उत्सव में हिस्सा लेने का बहुत ही बड़ा पुण्य होता है। उन पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। शाम को भजन संध्या में कलाकारों के भक्ति गीतों पर लोग झूमते रहे। यज्ञ के मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ आज बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया है।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!