Homeबिहारआरा भोजपुरबड़की सिंगही मोड़ के समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो...

बड़की सिंगही मोड़ के समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाई जख्मी, एक पटना रेफर

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही मोड़ (Badki Singhi) के समीप मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इसमे बाइक सवार दो चचेरे भाई जख्मी हो गये। घायलों में बड़हरा प्रखंड के सिन्हा गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह व आशुतोष सिंह हैं।

हादसे में पुरुषोत्तम सिंह को काफी गंभीर चोटें आई है। उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि आशुतोष सिंह का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

Badki Singhi – आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह की घटना

प्राइवेट जॉब के लिये इंटरव्यू देने बाइक से आरा जा रहे थे दोनों भाई

आरा में हथियारों की खेप के साथ तस्कर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

आशुतोष सिंह ने बताया की चचेरे भाई पुरुषोत्तम सिंह का प्राइवेट जॉब को लेकर मंगलवार को  इंटरव्यू था। इस सिलसिले में दोनों बाइक से आरा जीरो माइल जा रहे थे। उसी बीच बड़की सिंगही (Badki Singhi) मोड़ के समीप सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी।

इससे दोनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गये। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहां से एक को इलाज के लिए पटना रफर कर दिया गया।

आरा में सीनियर सिटीजन के टिकट पर यात्रा करते पकड़े गये दर्जन भर यात्री

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular