Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर जिले में विषैले सांप के डंसने से महिला समेत दो की...

भोजपुर जिले में विषैले सांप के डंसने से महिला समेत दो की हालत बिगड़ी

आरा। भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डंसने (Snake bite) से महिला समेत दो लोगों की हालत बिगड़ गई। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।

jay kumar

Snake bite – भोजपुर जिले के बड़हरा थाना एवं पवना थाना क्षेत्र में मंगलवार को घटी घटना

गंभीर हालत में दोनों का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

आरा में हथियारों की खेप के साथ तस्कर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

पहली घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव की है। जहां मंगलवार की सुबह महिला को विषैले सांप ने डंस लिया। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला पवना गांव निवासी पतिकुंवर देवी है। बताया जाता है कि आज सुबह अपने घर के पीछे फूल तोड़ रही थी। उसी बीच विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया।

दूसरी घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर करजा गांव की है। जहां मंगलवार की दोपहर विषैले सांप (Snake bite) ने एक युवक को डंस लिया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक मोहनपुर करजा गांव निवासी शक्ति कुमार है। दोपहर वह धान का खेत को पटा रहा था। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया।

आरा में सीनियर सिटीजन के टिकट पर यात्रा करते पकड़े गये दर्जन भर यात्री

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular