HomeNewsआरा में बाइक की सीधी भिड़ंत में दो दोस्त जख्मी, पटना रेफर

आरा में बाइक की सीधी भिड़ंत में दो दोस्त जख्मी, पटना रेफर

bike encounter in Ara – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के समीप रविवार की शाम घटी घटना

bike encounter in Ara आरा। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के समीप रविवार की शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी सोनू कुमार एवं दूसरा इब्राहिम नगर निवासी विकास कुमार है। जख्मी के परिजन ने बताया कि दोनों आज शाम बाइक से चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार जा रहे थे। इसी बीच जमीरा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।जिसमें दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

भोजपुर में धान काटने गयी पत्नी की हसुआ से गला रेत की हत्या, पति गिरफ्तार

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular