Wednesday, May 14, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरबोलेरो की ठोकर से बाइक सवार वार्ड सदस्य समेत दो जख्मी

बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार वार्ड सदस्य समेत दो जख्मी

Buxar ke taja – जख्मी वार्ड सदस्य ईलाज के बाद सदर अस्पताल से पटना रेफर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी चिमनी भट्टा के समीप घटी घटना

Buxar ke taja आरा। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी चिमनी भट्टा के समीप सोमवार की सुबह बोलेरो ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसमें वार्ड सदस्य समेत दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ब्रह्मपुर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद वार्ड सदस्य को पटना रेफर कर दिया गया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

Buxar ke taja जानकारी के अनुसार घायलो में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के वार्ड नंबर-20 के वार्ड सदस्य गोविंद प्रसाद वर्मा एवं दूसरा यूपी के बलिया जिला के चीठबढ़िया थाना क्षेत्र के रामपुरचीठ गांव निवासी शिवजी राम है। वह पेशे से एक मजदूर है। बताया जाता है कि Injured जख्मी वार्ड सदस्य गोविन्द प्रसाद वर्मा अपने मजदूर शिवजी को लेकर बाइक से पूर्वी चिमनी भट्टा जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों जख्मी हो गए।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular