Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsभोजपुर में पुल के नीचे गिरी अनियंत्रित बाइक- एक की मौत-दूसरा घायल

भोजपुर में पुल के नीचे गिरी अनियंत्रित बाइक- एक की मौत-दूसरा घायल

मृतक व जख्मी रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र के डेढ़गांव के निवासी

चरपोखरी थाना के गड़हनी बाजार स्थित सहिला पुल पर हुआ हादसा

स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को निकाला गया बाहर

मामी की हत्या में भांजा गया जेल-मामी पर चचेरे भाई के साथ गलत संबंध बनाने का दे रहा था दबाव

आरा। आरा-सासाराम मार्ग पर भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार के समीप रविवार की रात एक बाइक पुल के नीचे गिर गयी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। जख्मी को इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाया गया है। उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी है। मृत युवक व जख्मी रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के डेढ़गांव के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

नवादा थाना क्षेत्र के रस्सी बागान मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

चरपोखरी थाना के गड़हनी बाजार स्थित सहिला पुल पर हुआ हादसा

चरपोखरी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि डेढ़गांव निवासी चंदन कुमार व शुभम कुमार रात में बाइक से आरा की ओर से आ रहे थे। रफ्तार काफी तेज होने के कारण सहिला पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर करीब 25 फूट नीचे गिर पड़ी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को गड़हनी पीएचसी में इलाज के एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। इसमें एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई।

आरा सदर अस्पताल
आरा सदर अस्पताल

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

कोरोना वारियर्स मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular