HomeNewsभोजपुर में हुए सड़क हादसे में रालोसपा नेता की मौत

भोजपुर में हुए सड़क हादसे में रालोसपा नेता की मौत

RLSP leader Rocky Singh: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात स्कॉर्पियो एवं ऑल्टो कार की सीधी भिड़ंत हो गई।

  • हाइलाइट्स: RLSP leader Rocky Singh
    • स्कॉर्पियो एवं ऑल्टो कार की सीधी भिड़ंत, रालोसपा नेता की मौत
    • इलाज के दौरान पीएमसीएच में तोड़ा दम
    • हादसे में स्कॉर्पियो एवं कार पर सवार आठ लोग जख्मी
    • जख्मियों का चरपोखरी पीएचसी में कराया जा रहा इलाज
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात घटी घटना

आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात स्कॉर्पियो एवं ऑल्टो कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑल्टो कार पर सवार रालोसपा नेता की मौत हो गई। इलाज के दौरान पीएमसीएच में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं ऑल्टो कार पर एवं स्कार्पियो सवार आठ लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के हवेलीपुर गांव निवासी संजय सिंह के 40 वर्षीय पुत्र सह रालोसपा नेता रॉकी सिंह है। जबकि जख्मियों में उन्हीं के कार पर सवार उसी गांव के निवासी मनोज सिंह का 32 वर्षीय पुत्र प्रभात सिंह व स्कॉर्पियो पर सवार अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद सिंह, 61 वर्षीय हजारी सिंह, 60 वर्षीय महेंद्र सिंह, 65 वर्षीय विजय सिंह, 68 वर्षीय ललन सिंह, 70 वर्षीय सुरेंद्र सिंह एवं उसी गांव के 60 वर्षीय राज बिहारी सिंह शामिल हैं।

बताया जाता है कि स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव से बारात कर वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान देकुड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही ऑल्टो कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें ऑल्टो कार चला रहे रालोसपा नेता रॉकी सिंह सहित आठ लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद डायल-112 नंबर पुलिस वाहन एवं परिजन द्वारा रालोसपा नेता रॉकी सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उनहें पटना रेफर कर दिया गया था। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular