Homeराजनीतभाजपा कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का भव्य स्वागत

Shahpur Bazar-आरा से बक्सर जाने के क्रम में एनएच 84 शाहपुर बाजार पर किया गया स्वागत

खबरे आपकी भोजपुर/आरा/शाहपुर: आरा से बक्सर जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का भव्य स्वागत स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। केंद्रीय मंत्री के स्वागत को लेकर शाहपुर एनएच 84 पर भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ हो गई। भाजपा नगर अध्यक्ष चंदन पांडे व प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा श्री चौबे को अंगवस्त्र व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

Shahpur Bazar - BJP
शाहपुर बाजार पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का स्वागत

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ एवं अंगवस्त्र,फूल मालाओं के स्वागत से गदगद दिखे केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि शाहपुर से हमारा पुराना व कभी ना भूलने वाला नाता है। शाहपुर हमारे लिए विशेष स्थान रखता है। यहां के लोगो के लिए यदि मैं कुछ कर सकूं वो मेरे लिए सौभाग्य होगा। Shahpur Bazar पर स्वागत करने वालो में भाजपा नेता हरेराम सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी, बंटी पांडे, प्रदीप गुप्ता, रविन्द्र तिवारी, शिवशंकर सिंह, गोनू पांडे, कृष्णाकांत सिंह, मिंटू मिश्रा, ठाकुर दयाल राम, मनीष तिवारी, राजन सिंह तथा आनंद ओझा सहित भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

पढ़े- घूसखोर सीडीपीओ को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular