Homeबिहारआराछोटकी सिंगही घर से निकले युवक का क्षत-विक्षत शव तीसरे दिन बरामद

छोटकी सिंगही घर से निकले युवक का क्षत-विक्षत शव तीसरे दिन बरामद

Vicky Chhotki Singhi: जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव निवासी जवाहीर पासवान का 18 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है।

  • हाइलाइट: Vicky Chhotki Singhi
  • मौत का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल से पटना रेफर
  • टाउन थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी स्थित बांध के किनारे से बुधवार की सुबह बरामद हुआ शव

21 मई, आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में घर से निकले युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ। उसका शव थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी बांध के किनारे से बुधवार की सुबह बरामद किया गया। मृतक का शव क्षत-विक्षत, सड़ा एवं कीड़ा लगा हुआ पाया गया। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव मिलते ही गांव व आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव निवासी जवाहीर पासवान का 18 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है।

Vicky Chhotki Singhi : सिंह कॉलोनी स्थित बांध किनारे पड़ा था शव

इधर, मृतक के भाई पवन कुमार ने बताया कि रविवार की शाम वह घर से बिना कुछ बोल कर निकला था। रात में घर वापस नहीं लौटा। परिजन द्वारा शहर के कई जगहों पर उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद मंगलवार को मृतक के परिजन स्थानीय थाना में भी इसकी शिकायत करने गए थे। इसी बीच बुधवार की सुबह जब वहां के स्थानीय लोगों को बदबूदार गंध आने लगा, तो वहां के लोगों ने सिंह कॉलोनी स्थित बांध किनारे एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उसके परिजन एवं स्थानीय थाना को दी।

सूचना पाकर परिजन व स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन शव क्षत-विक्षत हो जाने के कारण ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।

मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

वहीं दूसरी तरफ मृतक के भाई पवन कुमार ने अपने भाई के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। पुलिस द्वारा बनाया गया मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व दो बहन में पांचवें स्थान पर था। उसके परिवार में मां पनमाता देवी, चार भाई पप्पू कुमार, अप्पू कुमार, पवन कुमार, संतोष कुमार व दो बहन बेबी कुमारी एवं रीना कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां पनमाता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular