Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsभ्रष्टाचार और कदाचार से कब मुक्त होगा शाहपुर नगर पंचायत ?

भ्रष्टाचार और कदाचार से कब मुक्त होगा शाहपुर नगर पंचायत ?

शाहपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के कई रूप विद्यमान हैं, जैसे कि अनियमितताओं का निर्माण, सरकारी धन का दुरुपयोग, टैक्स चोरी और अनुचित परियोजनाओं का प्रवर्तन।

Shahpur NP corruption: शाहपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के कई रूप विद्यमान हैं, जैसे कि अनियमितताओं का निर्माण, सरकारी धन का दुरुपयोग, टैक्स चोरी और अनुचित परियोजनाओं का प्रवर्तन।

  • हाइलाइट : Shahpur NP corruption
    • जिला प्रशासन को इस कदाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए: पूर्व मुख्य पार्षद
    • नपं कमीशनखोरी के चलते हर साल बड़ी संख्या में सामग्रियों की खरीदी करती है: पार्षद

Shahpur NP corruption आरा/शाहपुर: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत खुले से शौच मुक्त बनाने के मकसद से शाहपुर नगर पंचायत ने लाखों रुपए की लागत से चलित शौचालयों की खरीददारी की थी वह सभी चलित शौचालय देखरेख के अभाव में खराब होने लगे है। इन शौचालयों को प्रखंड परिसर में रख दिया गया है जो अब कबाड़ सामग्री बनती जा रही है। इन शौचालयों को देखकर लग रहा है कि जिम्मेदारों ने इनकी तरफ झांककर देखना भी मुनासिब नहीं समझा। समय रहते इन्हे सुरक्षति नहीं रखा गया तो यह कबाड़ होकर उपयोगविहीन हो जाएंगे।

इधर, शाहपुर नगर पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि से लेकर नगर के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारियों को इस बात की बिलकुल भी फर्क नहीं है। देख रेख के अभाव में कचड़ा रिक्शा वाहन सहित कई सामग्रियां एवं लाखों की मशीनों को जानबूझकर कबाड़ बनाया जा रहा है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इधर, नपं ने शाहपुर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए वार्ड-वार्ड और सार्वजनिक स्थलों पर लगाने के लिए लाखों रुपए की लागत से अभी एक साल पहले ही बड़ी संख्या में स्टील की कचरा पेटी खरीदी थी। यह कचरा पेटी भी जंग से अब पूरी तरह कबाड़ हो चुकी है।

पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह ने आरोप है कि नपं के ही कुछ लोगों की सांठगांठ से सामग्रियां को जानबूझकर कबाड़ किया जा रहा है। कहा की शाहपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के कई रूप विद्यमान हैं, जैसे कि अनियमितताओं का निर्माण, सरकारी धन का दुरुपयोग, टैक्स चोरी और अनुचित परियोजनाओं का प्रवर्तन। जिला प्रशासन को इस कदाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

पार्षद कामेश्वर कुमार राज ने आरोप लगाया कि नपं कमीशनखोरी के चलते हर साल बड़ी संख्या में सामग्रियों की खरीदी करती है। नपं में कुछ लोगों के लिए यह खरीदारी आय का साधन बन गई है, पर खरीदारी के बाद सामग्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई कारगार कदम नहीं उठाए जाते है। इन्होंने बताया कि नपं की लाखों रुपए की सामग्री कबाड़ हो रही है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular