Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारखेलते-खेलते पानी भरे नाद में गिरा साल भर का मासूम, मौत

खेलते-खेलते पानी भरे नाद में गिरा साल भर का मासूम, मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुकरणगंज गांव की शुक्रवार सुबह की घटना

इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

राजस्थान के भिवाडी से स्कॉर्पियो से लौट रहे भोजपुर व बक्सर के 11 लोगों को ट्रक ने रौंदा

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुकरणगंज गांव में पानी भरे नाद में डूबने से एक साल के मासूम की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह की बच्चे ने इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई है।

मृत बच्चा सुकरणगंज गांव निवासी अरविंद कुमार गोड़ का एक वर्षीय पुत्र शिवम कुमार गोड़ है। बताया जाता है कि वह शुक्रवार की सुबह घर में खेल रहा था। इसी क्रम में वह पानी भरे नाद में जा गिरा। कुछ देर बाद जबतक उसकी मां सहित अन्य परिजनों को बच्चे पर नजर पड़ती। तबतक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

बताया जाता है कि शिवम अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। बेटे के वियोग में मां सुमन देवी काफी बेहाल थी। रो-रोकर उसकी हालत पागलों जैसी हो गयी थी। पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Baby-drowned-in-water.jpg
Baby-drowned-in-water.jpg

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

लूट के 26 हजार रुपये की बरामदगी के लिये बदमाश की पत्नी का खाता फ्रीज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular