HomeNewsभोजपुर से बडी खबरः महिला की गोली मारकर हत्या, सनसनी

भोजपुर से बडी खबरः महिला की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Dhakni Woman shot-चौरी थाना क्षेत्र के ढकनी गांव की घटना

पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र ढकनी गांव में गुरुवार की शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड दिया। हत्या को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। हत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका ढकनी गांव की निवासी है।

 पढ़ें- एक दूसरे का हाथ पकड़ उफनती गंगा में कूद पड़ी दो युवतियां

Dhakni Woman shot-जानकारी के अनुसार मृतका ढकनी गांव निवासी राधेश्याम सिंह की 55 वर्षीया पत्नी चिंता देवी है। इधर, मृतका के पति राधेश्याम सिंह ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति शराब के नशे में बराबर गांव के लोगों से झगड़ा करता है। आज शाम जब उनकी पत्नी चिंता देवी खलिहान में अनाज देख रही थी। उसी दरमियान वह शराब के नशे में धुत होकर एक व्यक्ति हाथ में राइफल लिये वहां आ धमका और फायरिंग कर दी।

पढ़ें-आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में 11 सितंबर 2021 को आयोजित होगा लोक अदालत

सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोडा दम

फायरिंग के दौरान उनकी पत्नी को गोली लगी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज की आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था तब उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आये जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी।

Dhakni Woman shot

पढ़ें-शराब मामले में जब्त वाहनों के खिलाफ अब प्राथमिकी के साथ भेजना होगा अधिग्रहण का प्रस्ताव

सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। दूसरी ओर मृतका के पति राधेश्याम सिंह ने गांव के ही संतोष सिंह नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि हथियारबंद बदमाश ने मृतका की गोली मारकर हत्या क्यों कि इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है।

पढ़ें- संभावित बाढ़ को लेकर भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने की जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular