Sunday, September 8, 2024
No menu items!
HomeबिहारBhojpurमहिला एवं बच्चियों की समस्या के निदान हेतु बना महिला हेल्प डेस्क

महिला एवं बच्चियों की समस्या के निदान हेतु बना महिला हेल्प डेस्क

Women Help Desk: भोजपुर जिले में महिला एवं बच्चियों के प्रति होने वाले अपराध को कम करने तथा उनके समस्याओं के निदान हेतु भोजपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है।

Women Help Desk: भोजपुर जिले में महिला एवं बच्चियों के प्रति होने वाले अपराध को कम करने तथा उनके समस्याओं के निदान हेतु भोजपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है।

  • हाइलाइट : Women Help Desk -मिशन महिला एवं लड़कियां सुरक्षित:
    • जिले के 27 थानों में हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस अधिकारियों की हुई तैनाती
    • एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

आरा: भोजपुर जिले में महिला एवं बच्चियों के प्रति होने वाले अपराध को कम करने तथा उनके समस्याओं के निदान हेतु भोजपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। महिलाओं एवं बच्चियों की समस्या के निदान हेतु जिले में कुल 27 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। उन पर महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसको लेकर सभी 27 थानो का महिला हेल्प डेस्क का संपर्क नंबर भी जारी किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

एसपी ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति होने वाले अपराध को कम करने तथा उनके समस्याओं के निदान हेतु शत-प्रतिशत शिकायतें, एफआईआर दर्ज करने के लिए भोजपुर जिले के 27 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जहां कोई भी महिला एवं बच्चियां अपनी समस्या को बयां कर सकेंगी। उनकी समस्याओं को सुनने और उसका निष्पादन करने के लिए महिला पुलिस पदाधिकारी/कर्मी रहेंगी। भोजपुर जिले के निम्नांकित थाना में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जिसकी सूची एवं मोबाईल नम्बर इस प्रकार है।

क्र.सं./थाना/ सम्पर्क करने हेतु मोबाईल नम्बर

1.बिहिया थाना, मो.-9264292556
2.सहार थाना, मो.-9264292571
3.बड़हरा थाना, मो.-9264292574
4.कोईलवर थाना, मो.-9264292576
5.आरा नवादा थाना, मो.-9264292577
6.उदवंतनगर थाना, मो.-9264292568
7.सिकरहट्टा थाना, मो.-9264292560
8.नारायणपुर थाना, मो.-9264292567
9.एससी/एसटी थाना, मो.-9264292573
10.तियर थाना, मो.-9264292563
11.ईमादपुर थाना, मो.-9264292562
12.पीरो थाना, मो.-9264292575
13.गडहनी थाना, मो.-9264292565
14.मुफस्सिल थाना, मो.-09264292578
15.आयर थाना, मो.-9264292569
16.आरा नगर थाना,मो.-9264292559
17.चरपोखरी थाना, मो.-9264292580
18.शाहपुर थाना,मो.-9264292557
19.संदेश थाना, मो.-9264292570
20.तरारी थाना, मो.-9264292554
21.धनगाई थाना, मो.-9264292566

  1. चांदी थाना, मो.-9264292555
    23.जगदीशपुर थाना, मो.-9264292558
    24.अजिमाबाद थाना, मो.-9264292564
    25.चौरी थाना, मो.-9264292561
    26.महिला थाना, मो.-9264292579
    27.अगिऑव बाजार थाना, मो.-9264292572
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Rajneesh Tripathi
Rajneesh Tripathi-

Most Popular