HomeNewsक्राइमभोजपुर : पूर्व के विवाद में युवक को भाला मारा, पटना रेफर

भोजपुर : पूर्व के विवाद में युवक को भाला मारा, पटना रेफर

Manichhapra village – मामले की छानबीन और धरपकड़ में जुटी पुलिस

खबरे आपकी भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव (Manichhapra village) में रविवार की दोपहर पूर्व के विवाद में एक युवक को भाला मार दिया गया। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी मनीछपरा गांव निवासी स्व.देवनाथ राम का पुत्र टुनटुन राम है। गांव के ही शोभनाथ सहित तीन लोगों पर भाला मारने का आरोप लगा है।

jay kumar

बड़हरा के मनिछपरा गांव की रविवार दोपहर की घटना

जख्मी टुनटुन राम की मां मानती कुंवर ने बताया कि करीब एक साल पूर्व गांव में एक व्यक्ति को हत्या हुई थी। उसमें शोभनाथ द्वारा उनके छोटे बेटे प्रिंस राम को फंसा दिया गया था। इससे उनका बेटा जेल चला गया था। उसका बेल कराना है। गरीब होने के कारण पैसे नहीं है। ऐसे में रविवार की सुबह बड़ा बेटा टुनटुन बेल में लगने वाले पैसे मांगने शोभनाथ के पास गया था। उसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

उसके बाद तीन लोगों ने मिल कर उनके बेटे को भाला मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद इलाज के लिए उसे मनीछपरा पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

डॉग स्कॉवयड की टीम द्वारा साढ़े तीन घंटे तक की जाती रही जांच

Loot in Ara : अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस, पहचान को ले खंगाल रही सीसीटीवी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular