Homekhabren Apkiआरा जेल के बंदियों के दो गुटों में झड़प, 15 भेजे गये...

आरा जेल के बंदियों के दो गुटों में झड़प, 15 भेजे गये बक्सर सेंट्रल जेल

आरा जेल में मामूली विवाद को लेकर आपस में भिड़ गये बंदी

जेल प्रशासन का दावा: गुटबाजी में शामिल सभी बंदियों कार्रवाई

आरा (डाॅ. के कुमार)। आरा मंडल कारा में बंदियों का दो गुट आपस में भिड़ गया। इस दौरान बंदियों के बीच मारपीट होने लगी। इसमें कुछ बंदियों को मामूली चोटें आयी है। रोडे़बाजी की भी सूचना है। हालांकि जेल प्रशासन द्वारा सिर्फ मामूली झड़प की पुष्‌टि की गयी है। वहीं इस घटना के बाद जेल प्रशासन द्वारा पंद्रह बंदियों को दूसरे जेल मे शिफ्ट कर दिया गया। इन बंदियों को बक्सर सेंट्रल जेल भेजा गया है। साथ ही जेल प्रशासन गुटबाजी में शामिल अन्य सभी बंदियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुटा है।

बेवजह पुलिस लाइन में घुमने से रोकने पर की गयी मारपीट

बताया जा रहा है कि गुरुवार को शौच जाने के सवाल पर बंदियों के दो गुट में विवाद हो गया। उसके बाद बंदियों में मारपीट होने लगी। इस क्रम में पत्थर चलाये जाने की बात भी कही जा रही है। इससे अफरातफरी मच गयी। बाद में जेल प्रशासन द्वारा बंदियों पर काबू पाया गया। जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने बताया कि मामुली मारपीट हुई थी। तुरंत ही मामले को शांत करा दिया गया था। किसी भी हालत में गुटबाजी और मारपीट नहीं होने दी जायेगी। इसमें शामिल सभी बंदियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। भीड़ को देखते हुये 15 सजायाफ्ता बंदियों को बक्सर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular