Sunday, September 8, 2024
No menu items!
HomeUncategorizedबिहिया:छज्जा निकालने को लेकर झडप में गरजी बंदूकें, कोई हताहत नही

बिहिया:छज्जा निकालने को लेकर झडप में गरजी बंदूकें, कोई हताहत नही

पुलिस ने एक राइफल और छह कारतूस किया जब्त

बिहिया थाना क्षेत्र के पकडी गांव की घटना

आरा/बिहिया। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के पकडी गांव में शनिवार की शाम छज्जा निकालने के विवाद में हुई झड़प के दौरान कई राउंड फायरिंग की गयी। गोली चलने से मौके पर अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक राइफल और आधा दर्जन गोली बरामद की है। पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के पकडी गांव में घर निर्माण के दौरान छज्जा निकालने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा राइफल से फायरिंग की गयी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिहिया के प्रभारी थानाध्यक्ष शशिकांत ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस दौरान मौके से एक राइफल व लगभग आधा दर्जन गोलियां बरामद की हैं। बरामद राइफल लाइसेंसी है या अवैध, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

आरा से Good News

- Advertisment -
Rajneesh Tripathi
Rajneesh Tripathi-

Most Popular